एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की चेतावनी, 'अगर किसी सोसाइटी में जबरदस्ती बकरा काटा गया तो...'

Maharashtra Bakrid 2025: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि हमारे त्योहार के वक्त फोकट में सलाह दी जाती है. वो लोग बकरीद के समय सलाह क्यों नहीं देते.

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी सोसाइटी में ज़बरदस्ती बकरा काटा गया, तो हमारी हिंदुत्व सरकार उसके खिलाफ ज़रूर कार्रवाई करेगी. यह किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं है. यह हमारा हिंदू राष्ट्र है, यहां शरीया कानून लागू नहीं है. 

'क्या पटाखे फोड़ना हमारा अधिकार नहीं है'

सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि कुर्बानी देना हमारा अधिकार है. इस पर उन्होंने कहा, "क्या पटाखे फोड़ना हमारा अधिकार नहीं है? होली खेलना हमारा अधिकार नहीं है? यदि हम भी ज़बरदस्ती करने लगें तो? हमें होली खेलने से क्यों रोका जाता है? हमें पटाखे फोड़ने से क्यों रोका जाता है? जब भी कोई हिंदू त्योहार आता है, ये लोग कोई न कोई मुद्दा खड़ा करके त्योहार मनाने से रोकने की कोशिश करते हैं."

'हमें फोकट में सलाह दी जाती है'

नितेश राणे ने कहा, "जब हमारा हिंदू त्योहार आता है, होली पर हमें फोकट में सलाह दी जाती है कि ड्राई होली मनाओ, पर्यावरण के अनुकूल होली मनाओ. जब हमारी दीवाली आती है, तो कहा जाता है कि पटाखे मत फोड़ो, इससे पर्यावरण को नुकसान होता है. अब वही लोग, जो हमें फोकट की सलाह देते हैं, बकरीद के समय क्यों नहीं कहते कि पर्यावरण के अनुकूल बकरीद मनाओ? क्यों नहीं कहते कि 'वर्चुअल बकरा काटो'? ऐसा क्यों नहीं कहा जाता? मुस्लिम समाज मिलकर ऐसा क्यों नहीं सोचता कि इस त्योहार में हजारों बकरे काटे जाते हैं, चलो हम इस बार पर्यावरण के अनुकूल बकरीद मनाते हैं?"

'बकरे काटने की अनुमति क्यों दी जाती है?'

इसके आगे उन्होंने कहा, "कहां गए वे पशु प्रेमी, जो हिंदुओं को सलाह देते हैं? यदि मुस्लिम समाज इस प्रकार की पहल करे, तो इससे बड़ा फर्क पड़ेगा. जो नियम हिंदू त्योहारों पर लागू होते हैं, वही नियम बकरीद पर क्यों नहीं लागू होते? बकरे काटने की अनुमति क्यों दी जाती है?"

'हम सभी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान के अनुसार...'

मंत्री ने ये भी कहा, "जब हमें कहा जाता है कि ड्राई होली मनाओ, तो हम रंग नहीं लगाते. जब कहा जाता है कि 10 बजे के बाद पटाखे मत फोड़ो, तो हम नहीं फोड़ते. हम सभी बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान के अनुसार चल रहे हैं, शरीया कानून के अनुसार नहीं. जो नियम हम हिंदू मानते हैं, वही नियम मुस्लिम समाज क्यों नहीं मानता? यही मेरा सवाल है."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget