एक्सप्लोरर

'मदरसा में जाओ, सिखाओ ना मराठी', बोले नितेश राणे तो अबू आजमी भड़के, क्या कुछ कहा?

Nitesh Rane On Madrasa: महाराष्ट्र के मंत्री और BJP नेता नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मदरसे में सिर्फ बंदूक ही तो मिलती है उनको मुफ्त में. वहां जाकर मराठी सिखाएं.

महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे के बयान ने फिर से सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है. नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि मदरसा में जाओ, सिखाओ ना मराठी. 5 वक्त की अजान बोलो मराठी में करने.

उन्होंने कहा, ''इतना ही मराठी की पाठशाला करनी है तो राज्य में बहुत सारे मदरसे हैं, उसमें सिखाओ मराठी में पढ़ाई. नहीं तो मदरसे में सिर्फ बंदूक ही तो मिलती है उनको मुफ्त में.''

अबू आजमी का नितेश राणे पर निशाना

राणे के बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नितेश राणे जाए किसी मदरसे के विजिट पर, जो यह आदमी मुसलमानों से नफरत करता है, उसको मैं एक कमरा दिला देता हूं, वो सीसीटीवी लगाकर देख ले कि मदरसों में सिर्फ प्यार मोहब्बत ही सिखाते हैं.

अबू आजमी ने कहा, ''देश के लिए जान देना सिखाते हैं, मदरसे वालों ने ही आजादी की लड़ाई में मुंबई में गांधी जी को मदद की थी. मदरसों ने देश की कुर्बानी में साथ दिया है.''

मानखुर्द शिवाजीनगर से विधायक आजमी ने कहा, ''मदरसों में मराठी भी पढ़ाई जाती है, कुरान भी मराठी में है . गरीबों को पढ़ाते हैं, इंसान बनाते है मदरसे वाले.''

खुलताबाद का नाम बदलने की मांग पर क्या बोले अबू आजमी?

साथ ही अबू आजमी ने कहा कि खुलताबाद का नाम बदलने के लिए लेटर के दिखावे की जरूरत नहीं है, सरकार ही इनकी ही इनकी है जो करना है कर सकते हैं दिखावा क्यों?

पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी घटना सामने आई है जब, मराठी नहीं बोलने पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी. इसी को लेकर बीजेपी का कहना है कि वो ऐसा मुस्लिम बहुल इलाकों में जाकर करके देखें.

 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget