एक्सप्लोरर

Drug Case: ड्रग तस्करों से क्या सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड का रिश्ता? शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे का बड़ा दावा

Maharashtra Drug Case: कायंदे ने कहा, 'राज्य के मंत्रियों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने वालीं सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने एक आरोपी के साथ तस्वीर कैसे खिंचवाई. दोनों को स्पष्टीकरण देना चाहिए.'

Manisha Kayande Targets Supriya Sule Jitendra Ahwad: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना (Shiv Sena) ने बुधवार को दावा किया राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Sharad Pawar NCP) के नेताओं सुप्रिया सुले (Supriya Sule) और जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) का एक व्यक्ति से संबंध है, जिसका नाम मादक पदार्थ मामले (Drug Case) की जांच में सामने आया है. पार्टी ने सुले और आव्हाड के साथ उस व्यक्ति की एक तस्वीर भी साझा की है.

शिवसेना की प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राकांपा (शरद पवार गुट) के दोनों नेता इस मामले पर स्पष्टीकरण दें. कायंदे ने कहा कि मादक पदार्थ मामले के एक प्रमुख आरोपी ललित पाटिल को पुणे के एक अस्पताल से भागने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ में नए नाम सामने आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति के पास से 54 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया गया था.

दोनों नेताओं से स्पष्टीकरण की मांग
कायंदे ने कहा, 'राज्य के मंत्रियों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने वालीं सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड ने एक आरोपी (जिसका नाम मादक पदार्थ मामले की जांच के दौरान सामने आया है) के साथ तस्वीर कैसे खिंचवाई. दोनों को स्पष्टीकरण देना चाहिए.' शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि यह पता लगाना पुलिस का काम है कि वह व्यक्ति किसका करीबी है. 

300 करोड़ का मादक पदार्थ मामला
शिवसेना के दावे पर राकांपा (शरद पवार गुट), सुले या आव्हाड की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई. विपक्ष पाटिल को लेकर एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना साध रहा है. पाटिल दो अक्टूबर को पुणे के एक सरकारी अस्पताल से भाग गया था और उसे पिछले हफ्ते बेंगलुरु के पास से गिरफ्तार किया गया था. पाटिल (37) को 300 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे ने राजनीति छोड़ने का फैसला बदला, डिप्टी सीएम फडणवीस से मिले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget