एक्सप्लोरर

सांसद अमर काले का दावा, 'अजित पवार गुट में शामिल होने का ऑफर मिला, मैंने शरद पवार को...'

Maharashtra Politics: एनसीपी और एनसीपी-एसपी के बीच का विवाद अब तक थमा नहीं है. अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि शरद पवार गुट के नेताओं को अजित पवार गुट में शामिल होने का ऑफर मिल रहा है.

Maharashtra News: एनसीपी-शरद पवार गुट के सांसद अमर काले ने दावा किया कि उन्हें एक नेता द्वारा अजित पवार गुट में शामिल होने का ऑफर दिया गया. ये ऑफर अजित पवार गट के किसी बड़े नेता से नहीं था. ऑफर में कहा गया कि साढ़े 4 साल विपक्ष में रहकर लोकसभा क्षेत्र का काम नहीं होगा. सत्ता पक्ष में रहने से कई काम हो सकते हैं.

अमर काले ने कहा, "मैंने इस ऑफर के बारे में शरद पवार को बताया तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें पहले से पता है. अमर काले का कहना है कि अजित पवार से निजी संबंध है इसलिए बुलावा आने पर मिलने जाएंगे. लेकिन जिस विचारधारा और मुद्दों को लेकर चुनाव जीते हैं इसलिए विपक्ष में रहेंगे.''

संजय राउत के दावे ने भी बढ़ाई महायुति की परेशानी

बता दें कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसद संजय राउत ने भी यह दावा किया था कि एनसीपी, शरद पवार की पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है और इतना ही नहीं उनके सांसदों को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने का लालच भी दिया जा रहा है. दरअसल, हाल ही में एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने कहा था कि एनसीपी-एसपी के कुछ सांसद अजित पवार के संपर्क में हैं. ऐसा ही दावा जितेंद्र आव्हाड ने भी किया था.

अजित पवार पर शरद पवार के सांसदों को तोड़ने के आरोप

महाराष्ट्र में पिछले महीने भारी बहुमत हासिल करने के बाद महायुति सरकार का गठन हो गया. सरकार में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी तीनों शामिल हैं जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी में एनसीपी-एसपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी है. विपक्षी विभिन्न मुद्दों पर नई सरकार को घेरने में जुटी है और सांसदों को तोड़ने का प्रयास का आरोप इस कड़ी में बिल्कुल नया है. ऐसी भी अफवाहें चल रही थी कि एनसीपी-एसपी के 8 सांसद अजित पवार गुट के सपर्क में हैं.

ये भी पढ़ें- राजनीति में भूचाल लाने वाला है संजय राउत का दावा, 'सांसदों को तोड़ने की कोशिश कर रहे अजित पवार'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget