एक्सप्लोरर

'आज तोड़फोड़ की है, कल घरों में घुसकर...', मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले से भड़के शरद पवार के भतीजे

Mumbai News: मुंबई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की. इसपर शरद पवार के विधायक भतीजे रोहित पवार ने बयान दिया है.

Mumbai Congress Office Attack: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते गुरुवार (19 दिसंबर) को बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ मचा दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस ऑफिस के दरवाजे, खिड़की तोड़ने और बाहर रखे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के पोस्टर पर काला रंग फेंकने का आरोप है. मुंबई बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दक्षिण मुंबई स्थित मुंबई कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ की.

तेजिंदर सिंह का आरोप है कि कांग्रेस ने डॉक्टर बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया, जिसके विरोध में वह अपने कई समर्थकों के साथ मुंबई कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ करने के लिए पहुंचे थे. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुंबई कांग्रेस दफ्तर के बाहर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पोस्टर पर काली स्याही भी फेंकी. पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज की. पूरे मामले को लेकर अब सियासी हंगामा देखने को मिल रहा है. 

'आज कार्यालय तोड़ा है, कल घर में चोरी करेंगे'- रोहित पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरद पवार (NCP-SP) से विधायक रोहित पवार ने कांग्रेस कार्यालय पर हुए इस हमले को गलत बताया है. उन्होंने कहा, "किसी और पक्ष के कार्यालय में जाकर तोड़-फोड़ करना गलत है. आज आप किसी और के ऑफिस में तोड़ फोड़ कर रहे हैं, कल किसी के घर में जाएंगे. अगर सत्ता पक्ष का हर कार्यकर्ता यह सोचेगा कि महाराष्ट्र अपना हो गया है और वह किसी के भी घर में जाकर चोरी और मारपीट करेगा, तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण होगा."

रोहित पवार ने राज्य के गृह मंत्री और पुलिस प्रशासन पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे. अगर वे दो दिन में कार्रवाई नहीं करेंगे तो महाराष्ट्र के लोग और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस कार्य का निषेध करेंगे.

'ये महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं'
वहीं, महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था के सवाल पर रोहित पवार ने कहा, "सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों को लग रहा है कि उनका राज आ गया है. अगर आगे चलकर कोई किसी पार्क में लड़की को परेशान करेगा और उनको लगेगा कि अपनी सरकार है, कोई कुछ नहीं करेगा तो यह चीज बढ़ती जाएगी और आगे चीजें हाथ से निकल जाएंगी. ऐसे में सरकार को अगर कंट्रोल करना है तो आज ही कंट्रोल करना होगा, नहीं तो आगे बहुत तकलीफ होगी. दूसरे की प्रॉपर्टी में जाकर तोड़-फोड़ करना महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है."

यह भी पढ़ें: मुंबई में कांग्रेस ऑफिस में तोड़फोड़ करने के मामले में BJP कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, 14 को हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget