एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: राम मंदिर पर शरद पवार का बड़ा बयान, BJP पर लगाए ये आरोप, बोले- 'केवल चुनावों के दौरान...'

Sharad Pawar on Ram Mandir: शरद पवार ने विपक्षी दलों से अपील की है कि वो जब तक केंद्र में मौजूदा सरकार को हटा न दिया जाए, वे चैन से नहीं बैठें। पवार ने राम मंदिर पर भी बड़ा बयान दिया है.

PM Modi Ram Mandir inauguration: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों से आग्रह किया जब तक केंद्र में मौजूदा सरकार को हटा न दिया जाए, वे चैन से नहीं बैठें. सोलापुर जिले के मंगलवेढा शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केवल चुनावों के दौरान भगवान राम को याद करने का आरोप लगाया. एनसीपी संस्थापक ने कहा, ‘‘एक विकल्प प्रदान करने के लिए एक साथ आए समान विचारधारा वाली दलों को चुनाव के आखिरी दिन तक आराम नहीं करना चाहिए. उन्हें तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए जब तक कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही मौजूदा सरकार को हटा नहीं दिया जाता.’’

गठबंधन को लेकर VBA से चल रही बात
उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) आगामी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने को लेकर वाम दलों और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) से बात कर रही है. एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी और कांग्रेस शामिल हैं. अयोध्या राम मंदिर के बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है, लेकिन यह (निमंत्रण कार्ड) दिखाता है कि केवल विशिष्ट राजनीतिक दल और संगठन ही इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हैं. पवार ने कहा कि मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह भगवान राम की पूजा करने के लिए अयोध्या जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम पूरे देश के हैं, किसी एक राजनीतिक दल के नहीं.’’

क्या बोले शरद पवार?
पवार (84) ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम जन्मभूमि का ताला खोलने का आदेश दिया और अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास किया. जैसा कि कार्यक्रम में पिछले वक्ताओं ने अपने भाषणों के दौरान पवार की उम्र का जिक्र किया था, एनसीपी संस्थापक ने कहा, ‘‘उम्र में क्या है? जो महत्वपूर्ण है वह विचारधारा है.’’

ये भी पढ़ें: Rohit Pawar: शरद गुट के विधायक रोहित पवार ने ED से की ये अपील, बोले- 'पूछताछ के लिए मुझे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget