एक्सप्लोरर

Watch: नवाब मलिक को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, समर्थकों की नारेबाजी- 'हमारा नेता कैसा हो...'

Nawab Malik News: 11 अगस्त को एनसीपी नेता नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी. अस्पताल के बाहर नवाब मलिक के समर्थकों ने नारेबाजी की.

Nawab Malik Discharged from Hospital: एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई के एक अस्पताल से डिस्चार्ड कर दिया गया है. नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरवरी 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. पिछले हफ्ते उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सा आधार पर दो महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी. अस्पताल से बाहर उनके समर्थकों की भीड़ देखने को मिली. उन्होंने कार से बाहर निकलकर समर्थकों का आभार जताया. समर्थकों ने 'नवाब मलिक तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं' और 'हमारा नेता कैसा हो, नवाब मलिक जैसा हो' के नारे लगाए.

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने 13 जुलाई को एनसीपी नेता नवाब मलिक को मेडिकल ग्राउंड पर बेल देने से मना कर दिया था. हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा था कि नवाब मलिक गुर्दे की बीमारी और दूसरी बीमारियों के चलते हॉस्पिटल में हैं, इसलिए उन्हें चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी जाती है. जस्टिस अनिरुद्ध बोस और बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा था, ‘‘ हम मामले में सख्ती से चिकित्सा आधार पर मलिक को जमानत देने का आदेश पारित कर रहे हैं.’’

Maharashtra: अजित पवार से मुलाकात पर उद्धव गुट की नाराजगी को शरद पवार ने किया दरकिनार, कहा- 'MVA में कोई...'

ईडी ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से कथित तौर पर संबद्ध मामले में नवाब मलिक को फरवरी 2022 में गिरफ्तार किया था. एनसीपी के नेता मलिक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं और मौजूदा समय में मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

नवाब मलिक ने हाई कोर्ट से राहत की मांग करते हुए दावा किया था कि वह कई अन्य गंभीर बीमारियों के अलावा गुर्दे के गंभीर रोग से भी पीड़ित है. उन्होंने चिकित्सा आधार पर जमानत की भी मांग की थी. नवाब मलिक के खिलाफ ईडी का मामला राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दाऊद इब्राहिम के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है. दाऊद इब्राहिम एक वैश्विक आतंकवादी है और 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget