एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार से मुलाकात पर उद्धव गुट की नाराजगी को शरद पवार ने किया दरकिनार, कहा- 'MVA में कोई...'

Sharad Pawar Ajit Pawar Meeting: एनसीपी नेता शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की मुलाकात एमवीए गठबंधन में भी चर्चा का विषय़ रहा है. इस मुलाकात के बाद आखिरकार शरद पवार ने स्थिति साफ कर दी है.

Maharashtra News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भतीजे अजित पवार (Ajit Pawar) के साथ पुणे (Pune) में हुई उनकी मुलाकात को लेकर विपक्षी महा विकास आघाड़ी (MVA) में किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति नहीं है. पवार ने बारामती (Baramati) में संवाददाताओं को बताया, ''एमवीए एकजुट है और हम 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक का सफल आयोजन करेंगे.’’ 

अपने भतीजे अजित पवार के एकनाथ शिंदे नीत सरकार में 2 जुलाई को शामिल होने के बाद 82 वर्षीय दिग्गज राजनेता पहली बार अपने गृहनगर पहुंचे थे. एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना-उद्धव बाला साहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) हैं. कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) ने एनसीपी प्रमुख से चाचा और भतीजे के बीच इस तरह की मुलाकातों पर उत्पन्न हो रही भ्रम की स्थिति को साफ करने को कहा था. शरद पवार और अजित पवार के बीच बैठक ने प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं.

सवाल पूछकर न करें  भ्रम पैदा- शरद पवार
शरद ने कहा, ‘‘एमवीए साथियों के बीच कोई भ्रम की स्थिति नहीं है. हम सब साथ हैं और 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में ‘इंडिया’ की बैठक का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे.’’ पवार ने मीडिया से बार-बार एक ही सवाल पूछकर भ्रम की स्थिति पैदा ना करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने, उद्धव ठाकरे और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई में ‘इंडिया’ की बैठक के आयोजन की जिम्मेदारी ली है.’’

अजित पवार के गुट से नहीं है कोई संबंध- शरद पवार
यह बैठक एक पांच सितारा होटल में होने की संभावना है. अपने भतीजे के कदम की ओर इशारा करते हुए पवार ने कहा कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी से हाथ मिलाने वाले एमवीए से अलग गुट का एनसीपी से कोई संबंध नहीं है. शरद पवार और अजित पवार के बीच बार-बार मुलाकात को लेकर शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में सोमवार को प्रकाशित संपादकीय में नाखुशी जाहिर किए जाने के सवाल को एनसीपी प्रमुख ने दरकिनार कर दिया.

हमारे साथियों को मिल रही ईडी की नोटिस- शरद पवार
एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की अटकलों और पुणे में अजित पवार के साथ मुलाकात के दौरान उनके बारे में चर्चा होने के बारे में पूछने पर एनसीपी प्रमुख ने कहा कि इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई. उन्होंने कहा, ''मैंने सुना है कि जयंत पाटिल के भाई को नोटिस (प्रवर्तन निदेशालय से (ईडी) मिला है. सत्ता का दुरुपयोग कर इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं. हमारे कुछ साथियों को नोटिस प्राप्त हुए थे और उसके बाद वे बीजेपी के साथ चले गए . जयंत पाटिल के मामले में भी इस तरह का प्रयास किया जा रहा है लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि विचारधारा को लेकर उनका रुख स्पष्ट है.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra: क्या आपको भी BJP की तरफ से ऑफर मिला है? इस सवाल का आदित्य ठाकरे ने दो टूक में दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget