एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: 'भ्रम में न रहें कि मोदी लहर है', चुनावी रैली में बोलीं नवनीत राणा, बाद में दी सफाई

Lok Sabha Elections 2024: नवनीत राणा के बयान पर विपक्ष के नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि नवनीत राणा बिल्कुल ठीक कह रही हैं देश में कोई मोदी लहर नहीं है.

Maharashtra News: अमरावती सीट से बीजेपी की उम्मीदवार नवनीत राणा (Navneet Rana) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह इस भ्रम में न रहे कि 'पीएम मोदी की हवा है'. इतनी बड़ी व्यवस्था है और 2019 में एक निर्दलीय चुना गया था. दरअसल, नवनीत अपना उदाहरण दे रही थीं जब वह अमरावती से चुनाव बतौर निर्दलीय प्रत्याशी जीती थीं. 

नवनीत को बीजेपी ने अमरावती से प्रत्याशी बनाया है. नवनीत ने अमरावती में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, ''2019 में पीएम मोदी की हवा थी तब मैं निर्दलीय चुनकर आई थी इसलिए चुनाव को हल्के में नहीं लेना है. पीएम मोदी की हवा है के भ्रम में कोई ना रहे. इतनी बड़ी व्यवस्था है और 2019 में एक निर्दलीय चुना गया था.''

पिछले चुनाव एनसीपी के समर्थन से जीती थीं नवनीत
 नवनीत राणा ने कहा, ''हमें यह चुनाव ग्राम पंचायत की तरह लड़ना है. 12 बजे तक बूथ पर सभी वोटिंग हो जानी चाहिए और सभी को वोट करना चाहिए.'' नवनीत राणा ने पिछला चुनाव अविभाजित एनसीपी के समर्थन पर जीता था.

नवनीत के बहाने विपक्ष का बीजेपी पर कटाक्ष
विपक्ष ने नवनीत के बयान को तुरंत उठा लिया है. शरद पवार के गुट की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना-यूबीटी ने कहा कि वह सही बोल रही है. एनसीपी शरद चंद्र पवार के प्रवक्ता महेश तपसे ने कहा, ''नवनीत ने जो कहा वह सच है. बीजेपी खुद जानती है कि मोदी लहर नहीं है. यह बीजेपी के तरीके में दिख रहा है कि वह एक के बाद एक विपक्ष के नेता को मैदान में उतार रही है. जिन नेताओं पर उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, उसे इम्पोर्ट कर रही है."  संजय राउत ने कहा कि मोदी लहर के बारे में भूल जाइए, पीएम मोदी खुद अपनी सीट जीत पाएंगे यह बड़ा सवाल है.

बयान पर नवनीत की आई सफाई
विपक्ष के हमले के बीच नवनीत ने वीडियो जारी कर स्पष्टीकरण दिया है. नवनीत ने कहा, ''विपक्ष मेरे वीडियो को एडिट करके खबरें फैला रहा है. हम मोदी के नाम पर लोगों के पास जा रहे हैं.  देश के विकास के लिए मोदी चाहिए. विपक्ष को सभी तंत्रों का उपयोग करने के बजाय लोगों के पास जाना चाहिए और लोगों के कल्याण के लिए आह्वान करना चाहिए. विपक्ष को गंदी राजनीति नहीं करनी चाहिए. मैं मोदी के नाम पर हर जगह जा रही हूं और देश की भलाई के लिए वोट मांग रही हूं.''

ये भी पढ़ें- MH Lok Sabha Election: मायावती को बड़ा झटका, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हुए BSP के दो बड़े नेता

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget