एक्सप्लोरर

Maharashtra: कार की बोनट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को लटकाकर 20 किलोमीटर तक घसीटा; नशे में धुत था ड्राइवर

Navi Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई शहर में एक ड्राइवर ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी कार से टक्कर मार दी, जिससे वो कार के बोनट पर फंस गया और करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता चला गया.

Navi Mumbai Man Dragged Policeman on Car Bonnet: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नवी मुंबई (Navi Mumbai) शहर में यातायात पुलिस कर्मी ने एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने उसे कथित तौर पर टक्कर मार दी, जिससे कर्मी कार के बोनट पर फंस गया और करीब 20 किलोमीटर तक घसीटता चला गया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि चालक ने कथित रूप से मादक पदार्थ का सेवन किया था. अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना शनिवार दोपहर डेढ़ बजे वाशी इलाके में हुई, जब 37 वर्षीय पुलिस नाइक सिद्देश्वर माली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा बंदोबस्त ड्यूटी पर थे.

आरोपी चालक गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान 22 वर्षीय आदित्य बेम्बडे के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बेम्बडे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत हत्या की कोशिश समेत अन्य संबंधित धाराओं और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

वाशी थाने के एक अधिकारी के अनुसार, माली कोपरखैरणे-वाशी मार्ग पर ड्यूटी पर थे, जब उन्होंने और एक अन्य यातायात पुलिस कर्मी ने इस शक में कार को रोकने की कोशिश की कि उसके चालक ने मादक पदार्थ का सेवन किया हुआ है.

20 किलोमीटर तक घसीटा
प्राथमिकी में कहा गया है कि दो यातायात पुलिस कर्मियों ने कार के चालक की जांच करने की कोशिश की, लेकिन उसने माली पर कथित रूप से कार चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वह गाड़ी के बोनट पर फंस गए. प्राथमिकी के मुताबिक, माली बोनट पर खतरनाक तरीके से फंस गए और उन्होंने अपने हाथों से गाड़ी को पकड़ लिया. इसमें कहा गया है कि आरोपी गाड़ी को रोकने के बजाय उसे मौके से 20 किलोमीटर दूर गव्हन फाटा तक ले गया.

अधिकारी ने बताया कि उसने तेजी से कार चलाई और बाद में यातायात कर्मी वाहन से गिर गया. पुलिस के अनुसार, बाद में कुछ अन्य पुलिस कर्मियों ने कार चालक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, चालक की मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि उसने मादक पदार्थ का सेवन कर रखा था.

Atiq Ahmad Shot Dead News: अतीक अहमद हत्याकांड पर संजय राउत ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चाहे वह माफिया ही क्यों न हो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget