एक्सप्लोरर

Nashik Police Raid: नासिक के एक गोदाम में पुलिस का छापा, 5.94 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और दूसरी सामग्री जब्त

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एक गोदाम में छापा मारने के बाद पुलिस ने करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए हैं. 

Nashik Police: महाराष्ट्र में नासिक जिले के एक गोदाम में छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5.94 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ व दूसरी चीजें जब्त की हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने गुप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात नासिक-पुणे राजमार्ग के पास शिंदे गांव में एक होटल के समीप स्थित गोदाम पर छापेमारी की.

इससे पहले भी हुई थी पुलिस की कार्रवाई
इससे पहले, मुंबई पुलिस ने एक अभियान के दौरान 300 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया था और विभिन्न शहरों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया था. पुलिस उपायुक्त मोनिका राउत ने संवाददाताओं से कहा कि कुछ दिन पहले शिंदे गांव में कार्रवाई किए जाने के बाद पुलिस इलाके की बंद दुकानों, घरों, गोदामों और अप्रयुक्त स्थानों की जांच कर रही थी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में लोगों के बीच जागरूकता भी पैदा की गई.

पुलिस ने दर्ज किया मामला
अधिकारी ने कहा, ''शिंदे गांव के निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति ने दो महीने पहले अपना गोदाम किराये पर दिया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से गोदाम बंद था.'' उन्होंने कहा, ''उसे (व्यक्ति को) संदेह था कि गोदाम में मादक पदार्थ जैसी चीज बनाई गई है, जिसके बारे में उन्होंने पुलिस को सूचित किया. इसके बारे में नासिक रोड पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा.''

करोड़ों की मादक पदार्थ जब्त
अधिकारी ने कहा, ''छापेमारी में गोदाम से 5.84 करोड़ रुपये मूल्य की 4.87 किलोग्राम मादक पदार्थ जैसी चीज जब्त की गई. वहीं, गोदाम से जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ और अन्य सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 5,94,60,300 रुपये है.'' उन्होंने बताया कि इस अपराध में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है और उनकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने कहा कि इस संबंध में नासिक रोड पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Toll: टोल बढ़ोतरी के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे MNS नेता, जल्द सीएम शिंदे से मिलेंगे राज ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget