एक्सप्लोरर

'छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत को लूटा था', नारायण राणे के बयान ने मचाई सनसनी

Maharashtra Politics: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा था कि शिवाजी ने स्वराज्य के लिए सूरत के व्यापारियों को लूटा था और अब बीजेपी नेता नारायण राणे ने भी ऐसा ही बयान दिया है.

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने पिछले दिनों कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि  शिवाजी महाराज ने कभी सूरत को नहीं लूटा था. उनके इस बयान के बाद अब बीजेपी नेता नारायण राणे (Narayan Rane) का बयान आया है और उन्होंने कहा कि मैं कोई इतिहासकार तो नहीं हूं, लेकिन मैंने जितना पढ़ा, सुना है और इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे से जितना जाना है. शिवाजी ने सूरत को लूटा था.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राणे ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''विपक्ष चुनाव को देखते हुए शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता को आगे आकर शांति की अपील करनी चाहिए थी. लेकिन यह जाहिर है कि विपक्ष माहौल को खराब करने के लिए इस घटना का इस्तेमाल कर रहा है.''

उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे को देश से बाहर जाने को कहा था, जिस पर आपत्ति जताते हुए नारायण राणे ने कहा, ''उनके पास ऐसा बयान देने का क्या अधिकार है? क्या वह राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री हैं. मैं अगर सीएम होता तो उद्धव ठाकरे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करता.''

देशहित के लिए शिवाजी ने किया था हमला- फडणवीस
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा था, ''तत्कालीन पीएम जवाहरलाल नेहरू ने अपनी किताब डिस्कवरी ऑफ इंडिया में शिवाजी महाराज को गलत तरीके से पेश करते हुए ऐसे दिखाया था कि उन्होंने सूरत को लूटा था. हालांकि, यह तथ्यात्मक रूप से गलत अवधारणा है.''  फडणवीस ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने जानबूझकर पढ़ाया कि शिवाजी ने सूरत को लूटा था. जबकि शिवाजी ने स्वराज्य के लिए कोष को लूटा था या देश हित के लिए उनपर हमला किया था. 

देवेंद्र फडणवीस का इतिहास अलग है- राउत
वहीं, शिवसेना-यूबीटी के नेता संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'सूरत का व्यापारी मंडल था वो ईस्ट इंडिया कंपनी को पैसा देते थे. अपनी सुरक्षा के लिए पैसा देते थे. स्वराज्य के खिलाफ थे. छत्रपति शिवाजी ने तय किया कि ऐसे व्यापारियों को लूटना है, क्योंकि वह प्रोटेक्शन मनी ईस्ट इंडिया कंपनी को दे रहे थे. बहुत बड़े राष्ट्रहित और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा मानकर छत्रपति महाराज ने सूरत पर हमला किया. देवेंद्र फडणवीस का इतिहास अलग है.''

ये भी पढ़ें- Pune: बैंक कर्मी ने हॉट स्पॉट देने से किया इनकार तो युवकों ने किया हमला, फुटपाथ पर मिली लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget