एक्सप्लोरर

Pune: बैंक कर्मी ने हॉट स्पॉट देने से किया इनकार तो युवकों ने किया हमला, फुटपाथ पर मिली लाश

Pune Crime: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक लोन एजेंसी मैनेजर का शव फुटपाथ पर बरामद किया गया है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Pune Crime News: महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक व्यक्ति को केवल इस बात हमला कर मार डाला गया, क्योंकि उसने अनजान लोगों को मोबाइल का हॉट स्पॉट शेयर करने से इनकार कर दिया था. सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि हमला करने वालों में नाबालिग भी शामिल थे. यह घटना पुणे के हडपसर इलाके में हुई है. 

जिस व्यक्ति पर हमला किया गया, वह बैंक में काम करते थे. उनके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. मृतक की पहचान वासुदेव रामचंद्र कुलकर्णी (47) के रूप में हुई है. इस हत्या के आरोप में हडपसर पुलिस ने मयूर भोसले (20) को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा हमले में शामिल तीन अन्य नाबालिग आरोपियों के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. 

फुटपाथ पर मिला शव
ऐसी जानकारी मिली है कि इस हमले में वासुदेव का चेहरा क्षत-विक्षत हो गया था. वासुदेव खून से लथपथ फुटपाथ पर पड़े थे. इसकी सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी. इसके बाद हडपसर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने वासुदेव के मोबाइल फोन से उनके घर फोन किया. वासुदेव को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई.

वॉक पर निकले वासुदेव का इंतजार कर रहे थे हमलावर
बताया जा रहा है कि मृतक वासुदेव कुलकर्णी अपने परिवार के साथ उत्कर्षनगर इलाके में रहते थे. वासुदेव एक निजी बैंक में कर्मचारी हैं. रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह वॉक करने के लिए निकले, तभी फुटपाथ पर इंतजार कर रहे नाबालिगों ने उनके मोबाइल का हॉट स्पॉट मांगा, लेकिन वासुदेव ने उन्हें मना कर दिया, इसी बात को लेकर विवाद हो गया. वासुदेव पर अपराधी किशोरों ने हमला कर दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद हमला करने वाले तीन नाबालिग और एक युवक भाग गए. हालांकि, एक आरोपी को पकड़ लिया गया है.

ये भी पढ़ें- Eknath Khadse: एकनाथ खडसे बदलेंगे पाला! क्यों कहा- 'कुछ दिन और इंतजार करूंगा, फिर लूंगा बड़ा फैसला'

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
Pune News: चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया की समस्या पर शरद पवार ने जताई चिंता, सरकार की ये मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget