एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'मस्जिद में घुसकर मारने...', BJP विधायक नितेश राणे के विवादित बयान पर क्या बोले उनके पिता नारायण राणे?

Maharashtra Politics: नारायण राणे ने कहा कि नितेश राणे के विवादित बयान पर लोगों ने उनके खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन अगर उनका मुंह बंद कर दिया जाए तो एक हजार नितेश राणे बन जाएंगे.

Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र में बीजेपी के विधायक नितेश राणे के मस्जिद वाले बयान पर रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से पार्टी सांसद और उनके पिता नारायण राणे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि नितेश  राणे ने जो भी कहा, उसका ऐसा मतलब नहीं था. उनका कहना था कि अगर आप हमारे देश में आकर चरमपंथी गतिविधियां करेंगे तो हम आक्रामक होंगे. हालांकि, उन्हें मस्जिद शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था. उसके बाद उन्होंने कहा भी था कि मैंने गलती की. नारायण राणे ने सिंधुदुर्ग में मीडिया से बात करते हुए यह बात कही. 

नारायण राणे ने कहा, "नितेश राणे ने जो मस्जिद में घुसकर मारने वाली बात कही वो गलत थी, लेकिन देश में कितने मुसलमानों ने उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाई जो भारत में रहकर देश विरोधी काम कर रहे थे. नितेश राणे के बोलने से लोगों ने उनके खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन अगर उनका मुंह बंद कर दिया जाए तो एक हजार नितेश राणे बन जाएंगे."

नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
नारायण राणे ने नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के ऑफर वाले बयान पर कहा कि नितिन गडकरी एक अच्छे नेता और मेरे मित्र हैं. मुझे नहीं पता कि उनका बयान राजनीतिक है या निजी. इसलिए मैं उस विषय पर नहीं बोलूंगा. वहीं उद्धव ठाकरे के सीएम पद की दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा, "उन्हें बजट का पता नहीं है, वह मुख्यमंत्री क्या बनेंगे? ढाई साल तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बिना कोई काम किए मुफ्त का क्रेडिट लिया."

संजय राऊत पर निशाना साधते हुए राणे ने कहा कि उनके पास कोई सामान्य ज्ञान नहीं है. उद्धव ठाकरे और संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है. मैं उन पर कुछ नहीं बोलना चाहता. जबकि शरद पवार को लेकर उन्होंने कहा कि वह तो चार बार मुख्यमंत्री रहे फिर महिलाओं पर हिंसा क्यों नहीं रुकी? 

नितेश राणे ने क्या कहा था?
बता दें कि सितंबर के शुरूआत में अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में मोर्चा निकाला गया था. इस मोर्चे के बाद एक सभा का आयोजन किया गया था. इसमें बीजेपी विधायक नितेश राणे शामिल हुए थे. इस सभा के दौरान राणे ने मुसलमानों को खुली धमकी दी. उन्होंने कहा कि रामगिरी महाराज के खिलाफ किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों में आकर चुन-चुनकर मारेंगे. जिस जुबान से बोलेंगे, उस जुबान को नहीं रखेंगे.

ये भी पढ़ें: महायुति में किन नेताओं को मिलेगा टिकट, कब होगा सीटों का बंटवारा? CM एकनाथ शिंदे ने किया सबकुछ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget