एक्सप्लोरर

नांदेड़ सीट पर कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, दिवंगत सांसद के बेटे को टिकट

Nanded Lok Sabha Bypoll: नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है. ये सीट कांग्रेस के सांसद वसंतराव बलवंत राव चव्हाण के निधन के बाद खाली हुई. उनके बेटे को कांग्रेस ने टिकट दिया है.

Nanded Bypoll 2024: नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव के लिए कांगेस ने रविंद्र वसंतराव चव्हाण (Ravinder Vasantrao Chavan) को उम्मीदवार बनाया है. वो कांग्रेस के दिवंगत सांसद वसंतराव बलवंत राव चव्हाण (Basantrao Balwantrao Chavan) के बेटे हैं. उनके निधन के बाद ये सीट खाली हो गई. वसंतराव ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रतापराव गोविंदराव चिखलीकर को हराया था. 

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को यह संकेत दिया था कि वसंतराव के बेटे को नांदेड़ से टिकट दिया जा सकता है क्योंकि केवल उनके नाम का ही सुझाव आया है. नांदेड़ सीट पर 2019 में चिखलीकर को जीत मिली थी जिसके बाद बीजेपी ने उनका टिकट दोहराया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्हें वसंतराव के मुकाबले 469452 वोट मिले. वसंतराव को  528894 वोट प्राप्त हुए थे.

रविंद्र वसंतराव के नाम को खरगे ने दी मंजूरी
वसंतराव पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे लेकिन अगस्त में उनका निधन हो गया. वह हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे. कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा उपचुनाव के लिए रविंद्र वसंतराव चव्हाण को पार्टी का प्रत्याशी नामित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. 

कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी को मिली है नांदेड़ से जीत
नांदेड़ सीट पर 1952 से लेकर 1971 तक कांग्रेस का ही दबदबा रहा है. हालांकि बीच शेड्यूल कास्ट्स फेडरेशन के भी सांसद यहां से निर्वाचित हुए हैं. 1962 से लेकर 1999 तक कभी जनता दल तो कभी कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है. 2004 में पहली बार बीजेपी के दिगंबर बापूजी पवार पाटील को जीत हासिल हुई थी. लेकिन अगले साल कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली. 2004 से लेकर अब तक एक चुनाव में बीजेपी तो दूसरे चुनाव में कांग्रेस को यहां से जीत मिली है. नांदेड़ लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव कराए जाएंगे जिस दिन राज्य में विधानसभा का चुनाव होना है. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

य़े भी पढ़ें- 'यह सिर्फ BJP-RSS का...', न्याय की देवी की आंखों से पट्टी हटाने पर भड़के सांसद संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
गोरेगांव में कल शिवसेना का दशहरा सम्मेलन, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget