एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के दो और आरोपी गिरफ्तार, जानें- किस संगठन से जुड़े हैं तार और क्या है आरोप?

Nagpur Violence Case: नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने इस्लामिक यूथ फेडरेशन के दो पदाधिकारियों समेत 125 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की 18 टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.

Nagpur Violence Update: औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर वीएचपी और बजरंग दल के प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा में गिरफ्तारी अब भी जारी है. नागपुर के महल इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. क्राइम ब्रांच ने इस्लामिक यूथ फेडरेशन के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद फैजान उर्फ ​​खालिद मोहम्मद सकाउल्लाह खतीब और मोहम्मद शाहबाद काजी मोहम्मद सादिक के रूप में हुई है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि फैजान और शाहबाज सोमवार (17 मार्च) रात हिंसा भड़कने से पहले भीड़ के साथ मौजूद थे. सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दोनों आरोपी भीड़ में दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बनाई. मंगलवार (18 मार्च) रात पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हुआ गिरफ्तार
इस बीच, साइबर पुलिस ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी गिरफ्तार किया है, जिस पर भड़काऊ सामग्री फैलाने का आरोप है. पुलिस का कहना है कि इस हिंसा के मामले में अब तक 125 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

आरोपियों की तलाश के लिए 18 पुलिस टीमों का गठन
हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए 18 पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

बता दें कि 17 मार्च को नागपुर में कुछ अफवाहों के बाद हिंसा भड़क उठी थी. छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए वीएचपी और बजरंग दल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इसके बाद एक अफवाह की वजह से हिंसा शुरू हो गई थी. मामलों में अब तक 125 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मुख्य आरोपी फहीम खान भी शामिल है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget