एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: 'उन लोगों ने अपने...', नागपुर में भड़की हिंसा को लेकर क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी?

Nagpur Violence News: नागपुर हिंसा को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि जब हमला हुआ तो कुछ पुलिस वाले मौजूद थे, लेकिन हमलावरों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वालों को भी अपने कदम पीछे लेने पड़े.

Nagpur Riots: औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में सोमवार (17 मार्च) शाम दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. पत्थरबाजी से कई पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों हैरान करने वाला सच बताया है.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "एक साथ बहुत सारे लोग आए थे. इनमें कोई दो पहिया वाहन से आए, तो कोई पैदल ही अलग-अलग गलियों से आए. उन लोगों ने अपने चेहरे ढके हुए थे. यहां आने के बाद उन्होंने बहुत तोड़फोड़ की, गाड़ियों को पूरी तरह से तोड़ दिया. पत्थरबाजी कर रही थे."

उनका कहना है कि उन्हें कुछ आईडी कार्ड (आधार कार्ड और पैन कार्ड) मिले हैं, जो वो पुलिस को सौंप देंगे. लोगों का कहना है कि जब हमला हुआ तो कुछ पुलिस वाले मौजूद थे, लेकिन हमलावरों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस वालों को भी अपने कदम पीछे लेने पड़े.

'8-10 गाड़ियों को किया आग के हवाले'
हंसपुरी इलाके के एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी और स्थानीय व्यक्ति ने बताया, "एक टीम यहां आई, उनके चेहरे दुपट्टों से छिपे हुए थे. उनके हाथों में धारदार हथियार, स्टिकर और बोतलें थीं. उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया, दुकानों में तोड़फोड़ की और पथराव किया. उन्होंने 8-10 वाहनों में भी आग लगा दी." 

पुलिस संदिग्धों की पहचान कर रही है- पुलिस कमिश्नर
नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. रविंद्र सिंगल ने बयान जारी कर बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है. वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शांति की अपील की है. उन्होंने कहा कि नागरिक इस स्थिति में प्रशासन का पूरा सहयोग करें. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए. देवेन्द्र फडणवीस ने किसी भी अफवाह पर यकीन न करने और प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है. 

नागपुर में बवाल पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बोले, 'यह शहर जाति, पंथ या धर्म के आधार पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget