एक्सप्लोरर

कौन है हमीद इंजीनियर? नागपुर हिंसा मामले में हुई गिरफ्तारी, लगे ये गंभीर आरोप

Nagpur Violence: 17 मार्च की रात नागपुर में भड़की हिंसा की पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है इस साजिश के पीछे के चेहरे बेनकाब हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के कई शहरों में औरंगजेब की कब्र को लेकर प्रदर्शन हुआ. लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान हुआ नागपुर को झेलना पड़ा. कुछ मुट्ठी भर लोगों ने मिलकर भीड़ को ऐसा भड़काया कि सैकड़ों लोगों ने कई घंटों तक जमकर उत्पात मचाया. गाड़ियों, दुकानों और मकानों में आग लगा दी. अब इस हिंसा के पीछे के चेहरे सामने आने लगे हैं. जांच में एक और चेहरे से नकाब हट चुका है. हमीद इंजीनियर नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

17 मार्च की रात नागपुर में हुई हिंसा को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस सुरागों की सीढ़ी बनाकर उन चेहरों तक पहुंच रही जिन्होंने नागपुर को जलाने की प्लानिंग की. दंगे के सौ से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सीसीटीवी और बाकि सबूतों के आधार पर बाकियों की तलाश जारी है. नागपुर पुलिस की कई टीम लगातार एक्शन में है. 

कौन है हमीद इंजीनियर?

हमीद इंजीनियर माइनरिटीज डेमोक्रैटिक पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष है. हमीद पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया के माध्यम से हिंसा की साजिश रची. आरोप है कि जिस दिन हिंसा हुई उस दिन हमीद लोगों में डर पैदा करने वाले बयान दे रहा था. उन बयानों को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. इतना ही नहीं इन्हीं बयानों का हवाला देकर लोगों से चंदा भी मांग गया.

हमीद इंजीनियर उसी पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष है जिसका एक नेता पहले से पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है. बताया जा रहा है कि हमीद का साथी फहीम ही नागपुर दंगे का 'मास्टरमाइंड' था जिसने दंगों से चंद घंटे पहले भीड़ को उकसाया. थाने के सामने नाबालिगों को भी इकट्ठा किया. इससे धार्मिक भावनाएं भड़कीं.

फहीम को हमीद ने बताया था बेकसूर

फहीम खान की गिरफ्तारी पर हमीद इंजीनियर ने सवाल उठाए थे. 19 मार्च को एबीपी न्यूज से खास बातचीत में हमीद इंजीनियर फहीम खान को बेकसूर बता रहा था. उसने कहा था, "ये सरासर गलत है. ये टोटली रॉग्न है. फहीम खान ने कुछ भी नहीं किया. फहीम खान को टारगेट किया जा रहा है."

पुलिस जुटा रही पुख्ता सबूत

फहीम को बेकसूर बताने वाला हमीद अब खुद सवालों के घेरे में है. पुलिस इसके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा रही है जिससे साफ हो जाएगा कि आखिर माइनरिटीज डेमोक्रैटिक पार्टी के दोनों नेताओं ने मिलकर नागपुर को जलाने की किस हद तक प्लानिंग की थी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget