एक्सप्लोरर

नागपुर में सेना का जवान गिरफ्तार, 'दृश्यम' की तरह प्रेमिका की हत्या कर शव को सीमेंट से ढका

Nagpur Murder Case: नागपुर मर्डर केस में पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय वानखेड़े की मुलाकात एक विवाह पोर्टल के जरिए तलाकशुदा ज्योत्सना आकरे से हुई थी. दोस्ती जल्द ही एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई.

Army Jawan Arrested In Nagpur: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. इस पर अपनी प्रेमिका की हत्या का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी जवान ने गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद उसे दफना दिया और फिर उसके शरीर को सीमेंट से ढक दिया. ये घटना फिल्म दृश्यम की याद दिलाती है. एक अधिकारी ने मंगलवार (22 अक्टूबर) को इस संबंध में जानकारी दी है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 28 अगस्त को 32 वर्षीय पीड़िता के लापता होने से जांच की शुरुआत हुई. इसके बाद विश्वासघात, धोखे और एक भयानक अपराध का खुलासा हुआ. पुलिस अधिकारी ने कहा, यह मामला फिल्म दृश्यम से मिलता जुलता है, जहां आरोपी ने सावधानीपूर्वक हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया.
 
नागपुर में जवान ने क्यों की गर्लफ्रेंड की हत्या?

पुलिस ने कहा, ''अपराध के पीछे प्रथम दृष्टया मकसद आरोपी के परिवार की ओर से उसकी शादी का विरोध करने के कारण रोमांटिक रिश्ते में खटास आना है.'' आरोपी शख्स की पहचान अजय वानखेड़े (33) के रूप में हुई है, जो नागपुर के कैलाश नगर इलाके का निवासी है. 

वानखेड़े और आकरे की मुलाकात विवाह पोर्टल से हुई

पुलिस के मुताबिक, अजय वानखेड़े की मुलाकात एक विवाह पोर्टल के माध्यम से तलाकशुदा ज्योत्सना आकरे से हुई थी और उनकी दोस्ती जल्द ही एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई. हालांकि, वानखेड़े के परिवार ने इसका विरोध किया और उसकी शादी किसी दूसरी लड़की से करवा दी, जिसके बाद बात और बिगड़ गई. वानखेड़े ने बाद में आकरे को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि उसने उससे छुटकारा पाने के लिए हत्या की योजना बनाई हो. वानखेड़े पर अपनी प्रेमिका आकरे को नशीली दवा देने, उसकी गला घोंटकर हत्या करने और फिर उसके शव को नागपुर जिले में एक एकांत जगह पर दफनाने का आरोप है. अपराध को छुपाने के लिए वह शरीर को सीमेंट से ढकने की हद तक भी गया.

वारदात को अंजाम देने के लिए बनाया प्लान

बताया जा रहा है कि जब वानखेड़े ने आकरे के फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया, तो उसने उसकी तलाश शुरू कर दी और उसके एक करीबी दोस्त से संपर्क करने में कामयाब रही. अधिकारी ने कहा कि स्थिति से चिंतित वानखेड़े ने अपनी मां के मोबाइल फोन का उपयोग करके आकरे को फोन किया और उसे 28 अगस्त को वर्धा रोड पर मिलने के लिए बुलाया. 

वानखेड़े और आकरे वर्धा रोड इलाके में मिले और एक होटल में रुके. अधिकारी ने कहा, बाद में, उन्होंने होटल छोड़ दिया और पास के एक टोल प्लाजा पर चले गए, जहां उन्होंने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय दिया. आकरे के बेहोश हो जाने के बाद, वानखेड़े ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. रात में गड्ढे में डालकर उसके शव को फेंक दिया और सीमेंट से ढक दिया. 

पुलिस के अनुसार, बाद में उसने आकरे का मोबाइल फोन वर्धा रोड से गुजर रहे एक ट्रक में फेंक दिया. जब आकरे घर नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने 29 अगस्त को बेलतरोड़ी पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी और फिर जांच में वारदात का खुलासा हुआ.

ये भी पढ़ें:

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को राहत, HC ने दी जमानत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

250 करोड़ रुपये और 10 साल के इंतजार के बाद मुंबईवालों को मिला कैसा फ्लाईओवर? उठने लगे सवाल
250 करोड़ रुपये और 10 साल के इंतजार के बाद मुंबईवालों को मिला कैसा फ्लाईओवर? उठने लगे सवाल
Maharashtra: महाराष्ट्र में रिश्तों का कत्ल! 30 लाख के बीमा के लिए जीजा की हत्या... दो आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिश्तों का कत्ल! 30 लाख के बीमा के लिए जीजा की हत्या... दो आरोपी गिरफ्तार
Heatwave Impact: महाराष्ट्र में गर्मी का कहर! खुले मैदान में खड़ी 5 गाड़ियां जलकर खाक, लू से वन्यजीव की भी गई जान
महाराष्ट्र में गर्मी का कहर! खुले मैदान में खड़ी 5 गाड़ियां जलकर खाक, लू से वन्यजीव की भी गई जान
Maharashtra: कॉलेज छात्रा को नशा देकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो दिखाने की धमकी देकर किया शोषण
कॉलेज छात्रा को नशा देकर किया दुष्कर्म, फिर वीडियो दिखाने की धमकी देकर किया शोषण

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
Indian Thali: क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
क्या भारतीय थाली सच में बढ़ाती है डायबिटीज, जानें किन लोगों के लिए सही नहीं है दाल-रोटी?
Embed widget