एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में कल से शुरू होगा बजट सत्र, फडणवीस सरकार को घेरने MVA ने की बड़ी बैठक

Maharashtra Budget Session: महाराष्ट्र में 3 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत की जाएगी. बजट सत्र से पहले राजनीतिक दलों की बैठकें शुरू हो गई हैं. आज एमवीए ने बैठक की है.

Maharashtra Assembly Session: महाराष्ट्र में सोमवार यानी 3 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत होगी. सत्र से पहले आज (2 मार्च) महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने बैठक की. इस बैठक में इस बात की चर्चा हुई कि बजट सत्र के दौरान सरकार को किन मुद्दों पर घेरना है, उस पर विस्तार से चर्चा हुई.

इस बैठक में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ हुई छेड़खानी की घटना, पुणे रेप केस, बिगड़ती कानून व्यवस्था, धनंजय मुंडे और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे की मांग, लाडली बहना की रुकी हुई किस्त, शिंदे सरकार में हुए घोटाले की जांच, किसानों की कर्जमाफी सहित अन्य सभी अहम मुद्दों को उठाने पर सहमती बनी.

इन मुद्दों पर क्यों घेरने की है तैयारी?

पुणे रेप केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है लेकिन उसके संबंध अजित पवार की पार्टी के एक नेता से जुड़े हैं. ऐसे में बजट में यह मुद्दा उठाया जा सकता है. वहीं, बीड के सरपंच की हत्या में गिरफ्तार किया गया आरोपी मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी है. विपक्ष लगातार धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रहा है. बजट सत्र में विपक्ष मुंडे को घेरता नजर आएगा. 

नेता प्रतिपक्ष पर होगा फैसला?

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नहीं है क्योंकि किसी भी विपक्षी दल को उसके अनुकूल सीट नहीं मिली है. हालांकि महाविकास अघाड़ी की तीनों पार्टियों में अपने स्तर पर इस पर चर्चा चल रही है. शिवसेना-यूबीटी में जिन नामों पर चर्चा चल रही है उनमें आदित्य ठाकरे भी हैं. महाविकास अघाड़ी संयुक्त रूप से भी नेता प्रतिपक्ष का नाम आगे कर सकती है लेकिन उस पर फैसला अंतत: विधानसभा स्पीकर को ही लेना होगा. 

महाराष्ट्र में महायुति की सरकार की वापसी के बाद यह पहला बजट सत्र है लिहाजा राज्य की जनता को भी उनसे उम्मीदें होंगी. महायुति ने पिछले बजट में लाडकी बहिन योजना की घोषणा की थी और इसके तहत 1500 रुपये देने का वादा किया गया था. अब तक 8 किस्त जारी की गई है लेकिन चुनाव के वक्त यह राशि बढ़ाने की बात कही गई थी जिसका इंतजार राज्य की महिलाएं कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र के जलगांव में मंत्री की बेटी से छेड़छाड़, 1 गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी, POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget