एक्सप्लोरर

MVA का घोषणापत्र जारी, शरद पवार बोले, 'किसानों के तीन लाख तक की कर्जमाफी करेंगे'

MVA Manifesto: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार (6 नवंबर) को महाविकास अघाड़ी का घोषणापत्र जारी हुआ. इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए लोकलुभावन वादे किए गए हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: मुंबई में बुधवार (6 नवंबर) को महाविकास अघाड़ी के महाराष्ट्र स्वाभिमान सभा में घोषणापत्र जारी किया गया. इसके बाद एनसीपी के संस्थापक शरद पवार ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण हुआ और वो ध्वस्त हुआ. उनकी प्रतिमा के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मनमोहन सिंह सरकार ने और हमने किसानों को कर्जमाफी की. मैं गठबंधन की तरफ से आपको बताना चाहता हूं कि अगर आप महाविकास अघाड़ी की सरकार चुनकर देते हैं तो किसानों को तीन लाख तक की कर्जमाफी दी जाएगी. जो किसान नियमित रूप से कर्ज चुकाएगा उसे 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. हम लोग किसानों के योजना पर काम करेंगे."

महंगाई-बेरोजगारी कम करने वाली सरकार देंगे- शरद पवार

मुंबई के बीकेसी ग्राउंड में घोषणापत्र जारी किया गया. एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने आगे भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसानों को बचाने के लिए, किसानों की सरकार लाने के लिए, महंगाई-बेरोजगारी कम करने वाली और महिलाओं को सुरक्षा देने वाली सरकार हम देंगे.

महाविकास अघाड़ी का घोषणा पत्र

महाविकास अघाड़ी की ओर से जारी घोषणापत्र में 5 गारंटियों का जिक्र किया गया है. इसमें महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 3000 रुपये प्रति माह और महिलाओं और लड़कियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की बात कही गई है. इसके साथ ही किसानों को 3 लाख रुपये तक की ऋण माफी और नियमित ऋण भुगतान पर 50,000 रुपये का प्रोत्साहन राशि देने का जिक्र किया गया है.

इसके अलावा जातिवार जनगणना कराने की बात कही गई है. 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा हटाने का प्रयास करने का भी जिक्र है. वहीं, 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और मुफ्त दवाएं देने की बात कही गई है. इसके अलावा बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 4000 रुपये तक की सहायता राशि देने का वादा किया गया है.

बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को मतदान है, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election: उद्धव ठाकरे बोले, 'देवेंद्र फडणवीस ने मुझे चैलेंज दिया कि आप...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget