एक्सप्लोरर

Mumbai News: विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के नीचे कबाड़ वाहनों में लगी आग, 15 मिनट में काबू

Maharashtra News: आज शाम चार बजे के आसपास यहां आग गई. यहा घटना सहारा होटल के पास अंधेरी-विले पार्ले के पास घटित हुई. 15 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया.

Vile Parle Fire: मुंबई (Mumbai) के विले पार्ले में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक फ्लाईओवर के नीचे मंगलवार को आग लग गई. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ. दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि आग ने सहारा होटल के पास अंधेरी-विले पार्ले पुल के नीचे खड़े कबाड़ वाहनों को शाम चार बजे के आसपास अपनी चपेट में ले लिया.

अधिकारी ने कहा कि आग कबाड़ सामग्री और फ्लाईओवर के नीचे खड़े वाहनों तक सीमित थी और 15 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया. अधिकारी ने आगे कहा कि दमकल विभाग को शाम करीब चार बजे घटना के बारे में सूचना मिली जिसके तुरंत बाद दमकल की एक गाड़ी घटनास्थल पर भेजी गई. घटना से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई. अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया.

आज ही सिलेंडर फटने से लगी थी आग

आज सुबह ही मुंबई के विले पार्ले इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लग गई थी. इस घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं. घायलों को वाईएन देसाई हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट किया गया था. विलेपार्ले (ई) में आज सुबह करीब 6 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ. बीएमसी के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है.

इस मामले में निगम के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त घटना वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास स्थित न्यू कल्पना चॉल में सुबह छह बजे के आसपास हुई. अधिकारी ने बताया कि 27 से 45 वर्ष की आयु के पांच लोग इस हादसे में घायल हो गये, जिन्हें पास के वी. एन. देसाई अस्पताल ले जाया गया. घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी कुर्ला पश्चिम में आग लग गई थी. कुर्ला के साकीनाका में खैराकी रोड पर एक कबाड़ के गोदाम में भी आग लगने की घटना सामने आई थी. इस हादसे में 20 से अधिक टिन शेड जल गए थे.  यह आग कुर्ला के तिलक नगर रेल व्यू कॉरपोरेट हाउसिंग सोसाइटी में लगी थी. इस आग लगने की घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया था. 

Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र पहुंचे राहुल गांधी, नांदेड़ के गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद शुरू की भारत जोड़ो यात्रा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget