एक्सप्लोरर

मुंबई में पारा गिरकर 16.5 डिग्री पर पहुंचा, नवंबर में टूटा पिछले आठ सालों का रिकॉर्ड

Mumbai Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 8 वर्षों में नवंबर में सबसे कम है.

Mumbai Temperature Lowest in November: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोगों को अब सर्दी का अनुभव होने लगा है. महानगर का पारा गुरुवार (28 नवंबर) रात को लुढ़ककर 16.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले आठ वर्षों में नवंबर में सबसे कम है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह तापमान सांताक्रूज वेधशाला की ओर से गुरुवार (28 नवंबर) रात से शुक्रवार (29 नवंबर) की सुबह तक का दर्ज किया गया. आईएमडी मुंबई की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा, ''इससे पहले, इस मौसम केंद्र ने 11 नवंबर 2016 को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था.''

महाराष्ट्र के लिए अभी शीत लहर की चेतावनी नहीं

सांताक्रूज़ वेधशाला मुंबई के उपनगरों के लिए मौसम पैरामीटर को रिकॉर्ड करती है. महानगर में कोलाबा वेधशाला, जो द्वीप शहर के लिए मौसम के मापदंडों को रिकॉर्ड करती है, ने उसी अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया. सुषमा नायर ने कहा कि 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक महाराष्ट्र के लिए कोई शीत लहर की चेतावनी नहीं है और तापमान बढ़ना तय है.

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने पहले ही अनुमान लगाते हुए बताया था कि 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे पहले 11 नवंबर 2016 में पारा लुढ़ककर 16.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. मुंबई सांताक्रूज़ में शुक्रवार (29 नवंबर) को अधिकतम तापमान 32. 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. 

30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक शनिवार (30 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान साफ रहेगा. इसके साथ ही 1 दिसंबर को न्यूनतम पारा 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इस दिन भी आकाश साफ रहने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें:

अजमेर दरगाह मामले पर नितेश राणे बोले, 'हिंदू राष्ट्र में हर जमीन पर सिर्फ हिंदू समाज का अधिकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget