एक्सप्लोरर

Mumbai Weather: धुंध की चादर में लिपटी मुंबई, सर्दी में हवा हुई और जहरीली, अचानक प्रदूषण बढ़ने की क्या है वजह?

Mumbai Air Pollution: मुंबई में धूल भरी आंधी के कारण हवा और खराब हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि धूल भरी आंधी के असर से प्रदूषण बढ़ रहा है. प्रदूषण की रोकथाम के लिए उपाय शुरू हो गए हैं.

Maharashtra Air Pollution Update: मुंबई में प्रदूषण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम होती है. हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है. प्रदूषण ने 3 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम एशिया से आने वाली धूल भरी आंधी का असर है. ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के रेगिस्तानी क्षेत्र से उठी धूल भरी आंधी ने मुंबई की हवा को खराब कर दिया है. मौसम विभाग ने 29 दिसंबर के विभिन्न इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक जारी किया है.

बोरीवली ईस्ट का वायु गुणवत्ता सूचकांक 274, बायकुला (बीएमसी) का 300, खेरवाड़ी (एमपीसीबी) का 246, मलाड वेस्ट (आईआईटीएम) का 274, मझगांव (आईआईटीएम) का 227, नेवी नगर (आईआईटीएम) का 316, शिवाजी नगर (बीएमसी) का 231 और मुंबई का 198 रहा. प्रदूषण की रोकथाम के लिए मुंबई महानगर पालिका ने उपाय शुरू कर दिये हैं. निर्माण स्थलों से कचरा उठाव पर रोक लगाने की चर्चा चल रही है. सड़कों पर धूल- मिट्टी को कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन से पानी की फुहार और बौछार का प्रबंध किया जा रहा है.

मुंबई में वायु प्रदूषण की समस्या से बढ़ी चिंता

पानी की बूंदें हवा में मौजूद महीन धूलकणों को अवशोषित कर लेती हैं. मुंबई महानगर पालिका का प्लान लोगों को प्रदूषण की समस्या से बचाने में मददगार साबित होगा. बता दें कि एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401-450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से अधिक होने पर ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

वायु प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से स्वास्थ्य को कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में मुंबई की खराब होती वायु गुणवत्ता ने ने सरकारी एजेंसियों की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है. मुंबई महानगर पालिका प्रदूषण के स्तर को कम करने का उपाय करने में जुटा है. 

ये भी पढ़ें-

BTS से मिलने के लिए लड़कियों ने चुराए पैसे, फिर खुद की करवाई किडनैपिंग, दीवानगी में कर बैठीं क्राइम!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget