एक्सप्लोरर

BTS से मिलने के लिए लड़कियों ने चुराए पैसे, फिर खुद की करवाई किडनैपिंग, दीवानगी में कर बैठीं क्राइम!

Maharashtra News: बीटीएस के प्रति ऐसी दीवानगी की महाराष्ट्र कि दो बच्चियों ने खुद का अपहरण करवा लिया. दोनों बच्चियों ने अपने घर से पैसे चुराकर साउथ कोरिया जाने की योजना बनाई थी.

Maharashtra News: दुनियाभर में बीटीएस की दीवानगी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. इंडिया में भी बीटीएस को चाहने वालों की कमी नहीं है. इसी बीच महाराष्ट्र के धाराशिव जिले से हैरान करने वाला एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिले में 11 साल और 13 साल की बच्चियों ने घर से पैसे चुराए और साउथ कोरिया जाकर BTS से मिलने के लिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी रची.

दोनों बच्चियों ने अपने घर से 5 हजार रुपये चुराकर फेमस डांस ग्रुप BTS से मिलने का इरादा बनाया था. इस दौरान दोनों की प्लानिंग दक्षिण कोरिया जाने की थी. घटना महाराष्ट्र के धाराशिव जिले की है, जहां 27 दिसंबर स्कूल खत्म होने के बाद इन तीनों लड़कियों में से एक लड़की ने पुलिस कंट्रोल को फोन किया और बताया कि उनके गले पर चाकू रखकर किसी ने उनका अपहरण किया है. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और जांच शुरू हुई.

पुलिस ने सबसे पहले उस नंबर पर फोन किया जहां से फोन आया. उस लोकेशन को ट्रेस किया गया. लोकेशन सोलापुर के आसपास की थी. पुलिस ने यह निश्चित किया कि जिस नंबर से फोन आया था, उसे पर फोन करते हैं. जब पुलिस की टीम ने नंबर पर फोन किया तो एक महिला ने फोन उठाया, जो बिल्कुल साधारण तरीके से बात कर रही थी. पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या किसी लड़की ने आपके नंबर से फोन किया था?उन्होंने तुरंत बताया कि बस में कुछ लड़कियां बैठी हुई थीं, जिन्होंने कहा कि उन्हें फोन करना है, जिसके बाद महिला ने उन्हें नंबर दे दिया.

आनन-फानन में घटना को दिया अंजाम 

पुलिस ने उस महिला से बस के बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि यह कोई स्कूल बस नहीं है, बल्कि उमरगा से पुणे जाने वाली एक एसटी बस है. पुलिस की टीम ने आनन-फानन में पता किया कि बस की लोकेशन क्या होगी और पुणे जाने वाली बस में तीन लड़कियों की तलाश में जुट गई. सभी बसों को लड़कियों का हुलिया बताया गया और कहा गया कि जहां भी हों, उन्हें रास्ते में उतारा जाए. जब तक दूसरी टीम उन्हें लेने नहीं आती, उन्हें सुरक्षित रखा जाए.

सही समय पर जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने लगभग 30 मिनट के अंदर ही इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया और लड़कियों को वापस लाकर परिवार को सौंप दिया. पुलिस ने जब थोड़ी बहुत जानकारी इकट्ठा की तो उन्हें पता चला कि यह पूरा प्लान बच्चों ने ही बनाया था.

लड़कियां फेमस कोरियन डांस ग्रुप BTS से मिलना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने कुछ पैसे भी चुराए थे और भाग कर दक्षिण कोरिया जाना चाहती थीं. बहरहाल, पुलिस ने सही समय पर एक्शन लिया, जिसकी वजह से मासूम बच्चों के साथ अनहोनी होने से बच गई. 

महाराष्ट्र पुलिस की खास अपील 

इस सनसनीखेज घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने अपील की है कि बच्चे सोशल मीडिया पर क्या देख रहे हैं और उनका आकर्षण किस तरफ जा रहा है, कहीं किसी गलत दिशा में तो नहीं जा रहा, इस पर ध्यान रखा जाए. 

यह भी पढ़ें: 'बहुत छोटा आदमी है, इसे नफरत मंत्रालय का...', मंत्री नितेश राणे पर अबू आजमी का बड़ा हमला

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
स्टीव स्मिथ से डेवोन कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
स्मिथ से कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News:बॉलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें? | KFH
Kanpur News: कानपूर में दिखा नकाबपोश बदमाशों का तांडव , 3 सेकेंड में घर पर फेंके 3 बम
BJP State President: क्या बदलेगा नए BJP अध्यक्ष के आने से? | UP News | BJP | Mahadangal
Commodities Market में Copper की ज़बरदस्त Rally: 35% Jump और $12,000 का Level | Paisa Live
West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
'मेरी बढ़ी हुई सैलरी गरीबों में बांट दो', इस नेता ने देश के सामने पेश की मिसाल, आप भी करेंगे सैल्यूट!
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमर्जी, फीस पर सरकार ने कसा शिकंजा, नया कानून लागू
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
स्टीव स्मिथ से डेवोन कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
स्मिथ से कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी; देखें अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
FA9LA से जमाल कुडू तक, बॉलीवुड में जलवा बिखेर चुके हैं ये अरेबिक गाने
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Road Markings: सड़कों पर क्यों बनाई जाती है सफेद और पीली पट्टी, जानें क्या है दोनों में अंतर
सड़कों पर क्यों बनाई जाती है सफेद और पीली पट्टी, जानें क्या है दोनों में अंतर
Embed widget