एक्सप्लोरर

मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट इलेक्शन स्थगित होने पर सियासत तेज, उद्धव ठाकरे की पार्टी ने कोर्ट से की ये मांग

Mumbai University Senate Election: मुंबई यूनिवर्सिटी के कैंपस में एबीवीपी से जुड़े सीनेट उम्मीदवार स्थगित होने से नाराज होकर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर प्रदर्शन किया.

Mumbai University Senate Election: मुंबई यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव स्थगित किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. चुनाव स्थगित किए जाने को लेकर एबीवीपी और शिवसेना यूबीटी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जिम्मेदार ठहराया है. शिवसेना यूबीटी ने इस मामले में कोर्ट में याचिका दायर कर सुनवाई की मांग की है.

दरअसल, मुंबई यूनिवर्सिटी में 22 सितंबर यानी कल 10 सीटों पर होने वाले सीनेट चुनाव एक बार फिर स्थगित कर दिया गया हैं. सीनेट चुनाव में पहले ही दो साल से ज्यादा की देरी हो चुकी है. लंबे विलंब के बाद 22 सितंबर को कुल 10 सीटो पर 28 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने वाले थे,  लेकिन चुनाव से ठीक एक दिन पहले इसे एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. चुनाव क्यों स्थगित किया गया इसे लेकर कोई जानकारी नही दी गई, जिसके बाद अब एबीवीपी और शिवसेना यूबीटी ने सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है.

उम्मीदवारों ने किया प्रदर्शन
मुंबई यूनिवर्सिटी के कैंपस में एबीवीपी से जुड़े सीनेट उम्मीदवार स्थगित होने से नाराज होकर यूनिवर्सिटी के गेट के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे है. एबीवीपी का आरोप है कि मुख्यमंत्री के दवाब के कारण चुनाव को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि उनका इस चुनाव में कोई उम्मीदवार नही है, यहां सीधा मुकाबला एबीवीपी और शिवसेना यूबीटी के बीच है.

'डर गई सरकार'
सीनेट चुनाव स्थगित किए जाने पर शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, "शिंदे सरकार डरी हुई सरकार है. चुनाव से ठीक एक दिन पहले चुनाव स्थगित कर दिया जाता है. ये पहली बार नही हुआ है. सीनेट चुनाव में हम 10 में से 10 सीट जीतने जा रहे हैं. ये सरकार को पता है इसीलिए वह डर गई है. सीनेट चुनाव में देरी हो रही है. महानगरपालिका के चुनाव में तीन साल की देरी ये लोग क्या वन नेशन वन इलेक्शन को आगे लेकर जाएंगे? 

उन्होंने आगे कहा, "नरेंद्र मोदी इनके नेता है. वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं. यहां महानगरपालिका का चुनाव नहीं हो पा रहा है. शिंदे सिर्फ वहीं चुनाव करवा सकते हैं जहां वोटों को खरीदा जा सके. जहां ईडी और सीबीआई की धमकी काम आ सके." 

कांग्रेस ने भी बोला हमला
वहीं शिवसेना यूबीटी के साथ साथ कांग्रेस ने भी सीनेट चुनाव स्थगित होने पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सप्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी वन नेशन वन इलेक्शन की बात करते हैं, लेकिन हाल ये है कि सीनेट चुनाव  नही करवा पा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
BHMS को मिली एलोपैथी की अनुमति, महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज
पुणे में पारिवारिक विवाद में 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेवीक्विक, तीन लोगों पर केस दर्ज

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget