एक्सप्लोरर

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: CM देवेंद्र फडणवीस बोले, 'HC का फैसला शॉकिंग, SC में करेंगे चैलेंज'

2006 Mumbai Train Blast: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने पूरा आदेश अभी नहीं पढ़ा है लेकिन तुरंत वकीलों से बात की है. उन्हें इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के निर्देश दिए हैं.

साल 2006 के मुंबई में सिलसिलेवार ट्रेन ब्लास्ट केस में 12 आरोपियों को बरी किए जाने के बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी. सीएम फडणवीस ने कहा कि जो बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्णय दिया है, ये बहुत ही शॉकिंग है. हम इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करेंगे. 

मैंने पूरा आदेश अभी नहीं पढ़ा है- सीएम फडणवीस

2006 बम ब्लास्ट को लेकर कोर्ट के फैसले पर CM फडणवीस ने हैरानी जताते हुए कहा, “यह फैसला हमारे लिए चौंकाने वाला है. इसका कारण यह है कि निचली अदालत ने एटीएस की गहन जांच और जुटाए गए सबूतों के आधार पर निर्णय दिया था. मैंने पूरा आदेश अभी नहीं पढ़ा है, लेकिन मैंने तुरंत हमारे वकीलों से बात की है और उन्हें इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के निर्देश दिए हैं.''

चंद्रशेखर बावनकुले ने क्या कहा?

इससे पहले महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राज्य सरकार मुंबई में 11 जुलाई, 2006 को ट्रेन में किए गए बम धमाकों के सभी 12 आरोपियों को बरी करने के बंबई हाई कोर्ट के फैसले का आकलन करेगी.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 12 लोगों को दिया निर्दोष करार

2006 मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार (21 जुलाई) को अपना फैसला सुनाया. इस मामले के सभी 12 लोगो को कोर्ट ने निर्दोष करार दिया और उन्हें बरी कर दिया. करीब 19 साल बाद इस केस में हाई कोर्ट का फैसला आया है. 11 जुलाई 2006 की शाम को मुंबई की लोकल ट्रेन में महज 11 मिनट के अंदर सात अलग-अलग जगहों पर बम ब्लास्ट से दहशत का माहौल बन गया था.

मुंबई में 2006 में हुए ब्लास्ट में 189 लोगों की मौत

मुंबई में 2006 में हुए इस बम धमाके में 189 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 827 से अधिक ट्रेन यात्री जख्मी हुए थे. इस मामले में नवंबर 2006 में चार्जशीट दाखिल हुई थी. इसके बाद साल 2015 में ट्रायल कोर्ट ने 12 आरोपियों को दोषी ठहराया था. इनमें से 5 को मौत की सजा सुनाई गई थी, जबकि 7 को उम्रकैद मिली थी. बहरहाल कोर्ट के फैसले के बाद धमाके के पीड़ितों में भी नाराजगी है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
SIR के लिए महाराष्ट्र में बढ़ी डेडलाइन, अब 30 नवंबर को जारी होगी वोटर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget