एक्सप्लोरर

टोरेस पोंजी स्कैम में बड़ा खुलासा, सभी हीरे और मूल्यवान पत्थर निकले नकली, EOW ने कोर्ट को दी जानकारी

Torres Ponzi Scam: मुंबई टोरेस पोंजी घोटाले में EOW ने पाया कि बेचे गए हीरे और पत्थर नकली थे. आरोपियों ने यूक्रेन में एक वेबसाइट बनाकर नकली पत्थरों को बेशकीमती बताकर हजारों लोगों को ठगा.

Mumbai Torres Ponzi Scam: करोड़ों रुपये के टोरेस पोंजी घोटाले (Torres Ponzi Scam) की जांच कर रही आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कोर्ट को बताया कि हजारों निवेशकों को बेचे गए हीरे और पत्थर नकली निकले हैं. EOW ने इस घोटाले की शुरुआती जांच में यह पता लगाया है. वहीं, अबतक सोने के गहनों पर विस्तृत रिपोर्ट नहीं आई है, उसका इंतजार किया जा रहा है.

अधिकारियों ने खुलासा किया कि 500 और 1000 रुपये की कीमत के पत्थरों को हाई क्वॉलिटी रत्न बताकर कई गुना ज्यादा दाम पर बेचा गया था. इतना ही नहीं, आरोपियों ने नकली पत्थरों को कीमती साबित करने के लिए खुद की ही एक वेबसाइट बनाई थी, जिसपर इन नकली पत्थरों के बारे में बड़ी-बड़ी बातें लिखी गई थीं. 

टोरेस पोंजी स्कैम का यूक्रेन कनेक्शन
वेबसाइट को कथित तौर पर यूक्रेन के घोटालेबाजों ने बनाया था. आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के दौरान पाया है कि यह घोटाला यूक्रेन के नागरिकों द्वारा रची हुई बहुत बड़ी साजिश है. इन आरोपियों की प्लानिंग के मुताबिक, लोअर मिडल क्लास के लोग 40 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक निवेश कर सकें, ऐसी स्कीम तैयार की गई थी. 

ओलेना स्टोइन है मास्टरमाइंड
EOW के अधिकारी ने बताया कि मामले में शामिल 10 विदेशी नागरिक फिलहाल फरार हैं और उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है. हालांकि, उनमें से ज्यादातर आरोपी पहले ही देश छोड़कर भाग चुके हैं. EOW के मुताबिक, इस घोटाले के पीछे का मास्टरमाइंड ओलेना स्टोइन है.

एक अधिकारी ने बताया जानकारी दी है कि आरोपियों ने इस घोटाले को अंजाम देने की पूरी योजना बनाई थी और उनकी रणनीति के अनुसार उन्हें क्रिसमस के दौरान देश से भागना था. भागे हुए लोगों के वीजा अगले महीने तक एक्सपायर होने वाले हैं. यह उनकी प्लानिंग थी कि 2024 के अंत तक घोटाला करो और फिर क्रिसमस की आड़ में देश छोड़कर भाग जाओ. क्रिसमस में देश से बाहर जाने पर किसी को संदेह भी नहीं होगा और इन्होंने ऐसा ही किया.

पकड़ी गईं आरोपी महिलाएं जांच में नहीं कर रहीं सहयोग
ईओडब्ल्यू के अनुसार, मामले में गिरफ्तार किए गए दो विदेशी नागरिकों- तानिया उर्फ तजागुल खटासोवा और रूसी नागरिक वैलेंटिना कुमारी (एक ओसीआई कार्ड होल्डर) को कोर्ट ने EOW की कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. इस मामले की आरोपी तानिया उर्फ तजागुल खटासोवा को पहले भी साल 2008 में मुंबई की सहार पुलिस ने मरियम खराखान गिज़ी के नाम से नकली पासपोर्ट रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था.

अब तक 2 हजार से ज्यादा शिकायतें
जांच में आगे यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान डोंगरी पुलिस ने 62 लाख रुपये जब्त किए थे और खटासोवा ने कथित तौर पर मामले के सेटलमेंट के लिए इंटरफेयर किया था. इस संदर्भ में EOW आयकर विभाग से भी जानकारी इकट्ठा कर रही है. अब तक 2000 शिकायतकर्ता सामने आए हैं, जिन्होंने लगभग 39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी रिपोर्ट की है. अबतक EOW ने 11 टोयोटा ग्लैंजा कारों सहित 21 करोड़ रुपये की वस्तुएं और कैश जब्त कर लिए हैं.

यह भी पढ़ें: लाडकी बहिन योजना का लाभ ले चुकीं इन महिलाओं पर लगेगा जुर्माना? छगन भुजबल ने कर दी बड़ी मांग

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ
भारत-विरोधी पोस्ट मामले में महाराष्ट्र ATS सख्त, दोबारा करेगी पूछताछ
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget