एक्सप्लोरर

Torres Scam: मुंबई के टोरेस पोंजी स्कैम मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों पर बैठाई गई जांच

Torres Scam News: मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क स्टेशन के अधिकारियों पर टोरेस स्कैम की जानकारी होने बावजूद कार्रवाई न करने की जांच शुरू की है. अधिकारियों का मनना है कि इस घोटाले को रोका जा सकता था. 

Mumbai Torres Scam: मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के अधिकारियों पर जांच बैठाई है. सूत्रों के अनुसार, यह जांच ACP दर्जे के अधिकारी को दी गई है, जो यह पता लगाएंगे कि महीनों पहले संभावित टोरेस स्कैम की जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया. यदि अधिकारियों द्वारा समय रहते इस पर कार्रवाई की जाती, तो छह महीने पहले ही इस घोटाले को रोका जा सकता था, जिससे हजारों लोग ठगे जाने से बच सकते थे.

टोरेस कंपनी से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों का सबसे पहले शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ने जून 2024 में पता लगाया था. इसके बाद अक्टूबर में नवी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भी इसे नोटिस किया. 29 जून को शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के PSI विनय माने ने कंपनी के निदेशकों को एक नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें कंपनी के ऑपरेशंस और बिजनेस गतिविधियों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा था.

यह कार्रवाई तब हुई, जब माने को इलाके में पेट्रोलिंग करते समय संदिग्ध गतिविधि का पता चला था. लेकिन इसके बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. नवी मुंबई पुलिस ने 24 अक्टूबर को कंपनी को नोटिस जारी किया और 14 नवंबर को आयकर विभाग ने भी नोटिस भेजा, लेकिन फिर भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई.

विदेशी आरोपी हुए फरार

इस नाकामयाबी के कारण कंपनी ने बिना किसी रोक-टोक के अपना घोटाला फैलाया, और इसमें शामिल विदेशी नागरिक भागने में सफल हो गए. इस जांच के बाद उम्मीद है कि इस गंभीर मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी-रोहिंग्या आतंकी भी हो सकते हैं', किरीट सोमैया का बड़ा दावा

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget