एक्सप्लोरर

Mumbai: कल मुंबई की सड़कों को 'गुड बाय' कह देंगी आइकॉनिक डबल-डेकर बस, म्यूजियम में रखने की मांग

Double Decker Buses: मुंबई में एसी वाली नई डबल डेकर बसों को लॉन्च किया गया है. अब बेस्ट के बेड़े में मौजूद पुरानी डबल डेकर बस को हटाया जाएगा. जिसको लेकर यात्रियों में मायूसी दिख रही है.

Mumbai News: बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन यानी BEST की आइकॉनिक और पुरानी लाल डबल डेकर बसें (Double Decker Buses) 15 सितंबर  से हमेशा के लिए सड़कों से से हट जाएंगी, जबकि ओपन-डेक बसें 5 अक्टूबर से सड़कों से नदारद हो जाएंगी. 1990 के दशक से ये बस पर्यटकों को शहर की यात्रा कराती आ रही हैं. मौजूदा समय में BEST के बेड़े में तीन ओपन-डेक बसों समेत केवल सात डबल-डेकर बसें बची हैं. बेस्ट के प्रवक्ता ने बताया कि चूंकि ये वाहन अपनी कोडल लाइफ के 15 साल पूरे कर रहे हैं इसलिए इन्हें 15 सितंबर से हमेशा के लिए सड़कों से हटा दिया जाएगा जबकि ओपन-डेक बसें 5 अक्टूबर को सड़कों से हट जाएंगी.

2008 के बाद से बंद हुआ डबल डेकर बसों को खरीदना
लाल डबल-डेकर बसों को 1937 में शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में पेश किया गया था, और तब से वे शहर का प्रतीक बन गए हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के कई गानों में भी दिखाया गया है. 1990 के दशक की शुरुआत में BEST के पास 900 डबल-डेकर बसों का बेड़ा था लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या में गिरावट आनी शुरू हो गई.  BEST ने 2008 के बाद डबल-डेकर बसों को अपने बेड़े में शामिल करना बंद कर दिया था, तर्क यह दिया गया था कि इसमें परिचालन लागत ज्यादा आती है.

बाकी बची बसों को संग्राहलय में रखने की अपील
हालांकि इस फैसले से कई यात्री खुश हैं तो कइयों का कहना है कि उन्हें पुरानी बसों की कमी खलेगी. एक ऐसे ही यात्री हर्षद जोशी ने कहा कि डेकर ई-बसें एयर कंडीशन्ड हैं लेकिन हमें पुरानी बसों में आगे बैठने और खुली खिड़कियों से चेहरे पर आने वाली हवा की याद आएगी. बता दें कि सीएम एकनाथ शिंदे, बीएमसी प्रमुख इकबाल सिंह चहल, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार और बेस्ट के जनरल मैनेजर को चिट्ठी लिखकर अपील की गई है कि बाकी बचे दो लाल डबल-डेकर बसों को संरक्षित किया जाए और उन्हें भावी पीढ़ी के लिए म्यूजियम में रख दिया जाए.

ये भी पढ़ें- Maharashtra: महाराष्ट्र में सियासी हलचल, CM शिंदे समेत इन विधायकों की अयोग्यता याचिका पर सुनवाई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget