एक्सप्लोरर

Mumbai Crime: ठाणे एमडी Drugs केस में बड़ी कार्रवाई, वांडेट ड्रग क्वीन नीलोफर सेंडोले गिरफ्तार

Mumbai Crime: ठाणे एंटी नारकोटिक्स सेल ने करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी में वांछित निलोफर सेंडोले को गिरफ्तार कर लिया है. वह बांद्रा और ठाणे में अपने साथियों के माध्यम से ड्रग्स बेचती थी.

Thane Drug Smuggling Case: मुंबई के ठाणे की एंटी नारकोटिक्स सेल ने करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स तस्करी में वांटेड निलोफर सेंडोले को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है. निलोफर पिछले 100 दिनों से फरार चल रही थी. जांच में सामने आया है कि निलोफर और उसकी साथी रुबिना, बांद्रा दरगाह गली और म्हाडा ग्राउंड जैसे इलाकों में अपने वर्करों के ज़रिए एमडी ड्रग्स की सप्लाई करवाती थीं. यह गिरोह गुजरात से बड़ी मात्रा में ड्रग्स मंगवाकर ठाणे के खेर इलाके में बेचता था.

2.5 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद

फरवरी महीने में ठाणे एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक छापेमारी में ठाणे के एक कमरे से करीब 2.5 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद की थी, जो निलोफर की बताई गई थी. उस समय निलोफर फरार हो गई थी, लेकिन उसके परिवार के एक सदस्य और गुजरात से दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

तब से निलोफर की तलाश जारी थी. वह लगातार अपना ठिकाने बदल रही थी. हाल ही में पुलिस को सूचना मिली कि निलोफर और रुबिना स्कूटी से मुंबई स्थित एक कमरे की ओर जा रही है. पुलिस ने पीछा करते हुए विक्रोली हाईवे पर निलोफर को पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद निलोफर को ठाणे सेशन कोर्ट में एडिशनल सेशन जज गणेश पवार के सामने पेश किया गया, जहां उसे दो दिन की पुलिस कस्टडी दी गई. शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेशी के बाद अदालत ने उसे 6 जून तक मजिस्ट्रेट कस्टडी में भेज दिया है.

कोर्ट में पेशी के दौरान निलोफर से मिलने के लिए रुबिना, उसके रिश्तेदार, वर्कर और कुछ संदिग्ध लोग पहुंचे थे. निलोफर कोर्ट में काफी आत्मविश्वास में नजर आई और माना जा रहा है कि वह जल्द ही जमानत पर बाहर आने की उम्मीद कर रही है.

हालांकि निलोफर की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन उसकी साथी रुबिना अब भी बांद्रा में ड्रग्स का नेटवर्क चला रही है. ऐसे में बांद्रा पुलिस और जुहू की एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को इन गतिविधियों पर नजर रखने की सख्त जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: मुंबई में हिट एंड रन का मामला, टैंकर ने फूड डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, युवक की मौत

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget