एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने 26/11 हमले को लेकर BJP उम्मीदवार को घेरा, उज्ज्वल निकम का पलटवार, 'मेरे खिलाफ...'

Vijay Wadettiwar Statement: महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम पर 26/11 हमले को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. इसपर अब उज्जवल निकल का भी जवाब आया है.

Mumbai Terror Attack: मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम को विपक्षी कांग्रेस की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पूर्व पुलिस महानिरीक्षक एसएम मुश्रीफ की एक किताब का हवाला हवाला देते हुए बीजेपी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है.

कांग्रेस का बड़ा आरोप
वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि एसएम मुश्रीफ की किताब के अनुसार, "26/11 के आतंकवादी अजमल कसाब ने आईपीएस अधिकारी और राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की हत्या नहीं की थी, बल्कि आरएसएस (RSS) से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने की थी." वडेट्टीवार ने आगे दावा किया कि निकम ने सरकारी वकील के तौर पर जानबूझकर इस जानकारी को "दबाया" था.

उज्जवल निकम का आया जवाब
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार उज्ज्वल निकम ने कहा कि "26/11 को लेकर मेरे खिलाफ विपक्ष के नेता वडेट्टीवार का आरोप पूरी तरह से झूठा है. उन्हें लगता है कि मैंने कांग्रेस की छवि खराब की है. यह बिल्कुल झूठ है. लेकिन मैं राजनीतिक युद्ध में नहीं पड़ना चाहता."

उज्ज्वल निकम ने ANI से कहा, "...आप अपनी मर्जी से जो चाहें बोल सकते हैं. इस तरह के कितने और झूठ सामने आएंगे. फिर हम देखेंगे कि क्या करना है. हमारे पास भी इस तरह की कई विस्फोटक सामग्री है. हम उचित समय पर इसकी जांच करेंगे."

विजय वडेट्टीवार ने क्या कुछ कहा?
महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे की हत्या के बारे में अपने कथित बयान पर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, "ये मेरे शब्द नहीं हैं, मैंने सिर्फ वही कहा जो एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखा है. हेमंत करकरे को जिस गोली से मारा गया, उसके बारे में हर जानकारी मौजूद थी, वह आतंकवादियों की गोली नहीं थी."

ये भी पढ़ें: जय श्री राम के नारों के साथ सांसद नवनीत राणा बोलीं, '...वो पाकिस्तान जा सकता है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget