एक्सप्लोरर

जय श्री राम के नारों के साथ सांसद नवनीत राणा बोलीं, '...वो पाकिस्तान जा सकता है'

Navnit Rana Speech: सांसद नवनीत राणा को बीजेपी ने गुजरात में स्टार प्रचारक बनाया है. इस बीच रोड शो और रैली के दौरान उनका एक बयान सुर्खियों में आ गया है.

Navnit Rana Viral Video: सांसद नवनीत राणा एकबार फिर सुर्खियों में हैं. बीजेपी ने राणा को महाराष्ट्र के अमरावती सीट से उम्मीदवार बनाया है. नवनीत राणा इन दिनों गुजरात में हैं. बीजेपी ने नवनीत राणा को स्टार प्रचारक बनाया है. राणा ने कल गुजरात के भरूच में बीजेपी प्रत्याशी मनसुखभाई वसावा और कच्छ प्रत्याशी विनोद भाई चावड़ाजी के लिए चुनाव प्रचार किया. इस बीच उनका एक बयान चर्चा में आ गया है.

क्या बोलीं नवनीत राणा?
नवनीत राणा ने भाषण की शुरुआत जय श्री राम से की. इसके बाद उन्होंने कहा, "जिसे जय श्री राम नहीं कहना है तो वो पाकिस्तान जा सकता है. ये हिंदुस्तान है. अगर हिंदुस्तान में रहना है तो जय श्री राम कहना ही है." नवनीत राणा ने फिर जनता से पूछा कि 'जिन्होंने राम को लाया है'... लोगों के जवाब दिया 'हम उनको लायेंगे.'

गुजरात में क्या बोलीं नवनीत राणा?
गुजरात के लोकसभा चुनावों के अंतिम दिन अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने एक रोड शो किया है. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि "यदि कहीं विकास की गंगा बह रही है, तो वह गुजरात है." राणा ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि "गुजरात का भाग्य है कि पहले 13 साल तक नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहे हैं."

राणा ने भरूच लोकसभा सीट से बीजेपी की भविष्यवाणी की और उम्मीद जताई कि यहां वे बड़ी जीत हासिल करेंगे. राणा ने एक खुली जीप में रोड शो किया. इस रोड में हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया. पहले भी उन्होंने कच्छ लोकसभा सीट पर रोड शो किया था. यहां बता दें, बीजेपी ने कच्छ से मौजूदा सांसद विनोद चावड़ा को फिर से उम्मीदवार बनाया है.

गुजरात में किया चुनाव प्रचार
नवनीत राणा ने गुजरात के भरूच में बीजेपी उम्मीदवार मनसुखभाई वसावा के प्रचार के लिए रोड शो और बाइक रैली में हिस्सा लिया. रैली में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और ढोल-नगाड़ों और पटाखों के बीच फूल-मालाओं के साथ नवनीत राणा का स्वागत किया. राणा ने कच्छ लोकसभा प्रत्याशी विनोद भाई चावड़ाजी के लिए भी चुनाव प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया.

ये भी पढ़ें: Watch: डिप्टी सीएम अजित पवार ने की भतीजे रोहित के रोने की नकल, बोले- 'ऐसी हरकतें...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
लाडकी बहिन योजना: e-KYC पूरी, कितनी महिलाओं को मिलेंगे ₹1500
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget