एक्सप्लोरर

मुंबई: रोने की आवाज से था परेशान, हैवान पिता ने ढाई साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

Mumbai News: मुंबई पुलिस का कहना है कि जिस बच्चे की हत्या की गई है उसकी मां ने छह महीने पहले ही दूसरी शादी की थी. आरोपी टेंपो चलाता है और मां घरेलू सहायिका का काम करती है.

Mumbai Crime News: मुंबई में एक व्यक्ति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ढाई साल की बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी. 24 वर्षीय आरोपी इस बच्ची का सौतेला पिता है. यह घटना मानखुर्द इलाके के अन्नाभाऊ साठे नगर में हुई है. मानखुर्द पुलिस ने हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने उसे तीन दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. 

मानखुर्द पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ने उसकी मां को छोड़ दिया था. इसके बाद इस महिला ने आरोपी व्यक्ति से शादी कर ली थी. यह शादी छह महीने पहले ही हुई थी. दोनों अन्नाभाऊ साठे नगर इलाके में रहते थे. 

पत्नी की गैरमौजूदगी में की बच्ची की हत्या

पुलिस के मुताबिक आरोपी टेम्पो चालक है जबकि बच्ची की मां दूसरों के घरों में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है. अभी तक की पुलिस पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि सौतेली बेटी होने की वजह से वह उसे पसंद नहीं करता था. पत्नी की गैरमौजूदगी में 8 नवंबर की रात को उसने बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. महिला काम के सिलसिले में घर से बाहर थी. जब घर लौटी तो बेटी को मरा हुआ पाया और उसने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई.

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर हुआ नाराज, कर दी हत्या

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब वह टेम्पो चलाकर घर लौटता था तो उसकी सौतेली बेटी रोती थी, और आरोपी को ही घर पर बेटी को संभालना होता था और इसी सब से परेशान हो गया था.रोज की तरह 8 नवंबर की रात भी उसे गुस्सा आया और उसने हाथ और लात से उसकी पिटाई कर दी.

बच्ची को देखकर हैरान रह गई मां

पीड़ित की मां जब घर पहुंची तो उसे लगा कि बेटी सोई हुई है. बेटी को जब आवाज देकर उठाया तो वह नहीं उठी तो उसे शक हुआ. जिसके बाद वह उसे नजदीकी हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया.  

ये भी पढ़ें: शिवाजी पार्क में रैली को लेकर ठाकरे भाई आमने-सामने, BMC ने दोनों को नहीं दी अनुमति

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'
PM मोदी के वीडियो संदेश पर बोले MNS नेता, 'सुसाइड करने...'

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget