एक्सप्लोरर

Mumbai: शालार्थ ID घोटाले में दो शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार, SIT की बड़ी कार्रवाई

Shalarth ID scams: मुंबई में शालार्थ ID घोटाले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों सिद्धेश्वर काळुसे और रोहिणी कुंभार को गिरफ्तार कर लिया है.

मुंबई में एक बड़े घटनाक्रम में महाराष्ट्र पुलिस विभाग ने राज्यभर में चर्चित शालार्थ ID घोटाले में पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य स्तरीय एसआईटी (विशेष जांच दल) ने दो वरिष्ठ शिक्षा अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.

इसमें गिरफ्तारी में अधिकारियों में प्राथमिक शिक्षा अधिकारी सिद्धेश्वर काळुसे और पूर्व माध्यमिक शिक्षा अधिकारी रोहिणी कुंभार शामिल हैं. इन दोनों पर करोड़ों रुपये की फर्जीवाड़े का आरोप है.

इस पूरे घोटाले में शालार्थ ID प्रणाली का ऑनलाइन दुरुपयोग कर बड़ी संख्या में फर्जी शिक्षकों को नियुक्त किया गया, जिन्हें सरकारी वेतन के रूप में करोड़ों रुपये का भुगतान हुआ.

एसआईटी जांच में क्या खुलासा हुआ?

एसआईटी जांच में सामने आया कि बिना किसी आधिकारिक आदेश के, शिक्षा विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी मिलकर शालार्थ IDs जारी कर रहे थे. इसके बाद संगठित रूप से की गई इस फर्जीवाड़े की साजिश में रोहिणी कुंभार के कार्यकाल (21 मार्च 2022 से 15 मार्च 2024) और सिद्धेश्वर काळुसे के वर्तमान कार्यकाल (16 मार्च 2024 से अब तक) में सबसे ज्यादा फर्जी IDs जारी हुईं.

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया लिया है. हालांकि, पुलिस ने रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का कहना है कि इनकी पूछताछ से कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं, इसलिए वे सेशन कोर्ट में रिवीजन अर्जी दाखिल करेंगे.

यह राज्य स्तरीय एसआईटी की पहली बड़ी कार्रवाई है और मामले में अभी और भी कई गिरफ्तारियां संभव हैं. शासन को इस घोटाले से भारी वित्तीय नुकसान हुआ है और जांच की आंच शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है.

शालार्थ ID क्या है?

यह शालार्थ ID महाराष्ट्र राज्य शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एक ऑनलाइन डेटाबेस प्रणाली है, जिसका उद्देश्य सरकारी और अनुदानित स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतन भुगतान और सेवा रिकॉर्ड को डिजिटल रूप देना है. इस ID के जरिए प्रत्येक शिक्षक का एक यूनिक पहचान क्रमांक बनाया जाता है, जिसके आधार पर उन्हें वेतन और अन्य सुविधाएं मिलती हैं.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल
अब NCP को लगेगा झटका? इस नेता ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
अब NCP को लगेगा झटका? प्रताप देशमुख ने सुनेत्रा पवार को सौंपा इस्तीफा, शिंदे गुट में जाने की चर्चा
संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'कांग्रेस MLC को पार्टी बदलने के लिए दिया गया 20 करोड़ का ऑफर'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget