एक्सप्लोरर

रामनवमी को लेकर मुंबई में सुरक्षा चाक-चौबंद, भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती

Mumbai Security News: रामनवमी पर सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई पुलिस के 13,580 जवान सड़कों पर तैनात रहेंगे. इनमें डीसीपी स्तर के 20 अधिकारी भी शामिल रहेंगे.

Mumbai Security On Ram Navami: देशभर में 6 अप्रैल को रामनवमी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. इसी के मद्देनजर मुंबई में सुरक्षा सख्त की गई है. यहां भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की जाएगी. रामनवमी के दिन मुंबई पुलिस के 13,580 जवान सड़क पर तैनात रहेंगे.

रामनवमी के दिन मुंबई पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां 20 डीसीपी, 51 एसीपी समेत पुलिस के 2500 अधिकारियों की तैनाती होगी. 11000 पुलिस कर्मचारी और एसआरपीएफ की 9 टीमें तैनात रहेंगी. इसके अलावा संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की खास नजर रहेगी. 

रामनवमी पर शोभा यात्रा को लेकर खास सावधानी

देश के अलग-अलग हिस्सों में चैत्र शुक्ल नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के रूप में श्रद्धा और उल्लास से मनाया जातै है. इस बार रामनवमी 6 अप्रैल को है. इस मौके पर कई जगहों पर शोभा यात्रा भी निकाले जाने की परंपरा है. पिछले साल रामनवमी पर हुई तनावपूर्ण घटनाओं के चलते इस बार खास सावधानी बरती जा रही है. 

अंधेरी इलाके में पुलिसकर्मियों का मार्च

मुंबई पुलिस रामनवमी और हनुमान जयंती के अवसर पर अंधेरी इलाके में रूट मार्च करती दिखी. रामनवमी के मद्देनजर मुंबई के अंधेरी में कई इलाकों से यात्राएं निकाली जाती हैं.  अंधेरी एमआईडीसी संकट मोचन मंदिर से चकला, मरोल पाइपलाइन, मरोल मरोशी रोड अरे चेक नाका के बीच मार्च किया गया. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार दिख रही है. 

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बढ़ाई गई सुरक्षा

महाराष्ट्र में पुलिस उन इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है, जहां तनावपूर्ण घटनाएं हुई हैं. सभी क्षेत्रों पर ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी. पुलिस मुस्लिम बहुल इलाकों से निकलने वाले जुलूसों पर विशेष तौर से नजर रखेगी. नागपुर में भी रामनवमी की शोभा यात्रा के लिए पुलिस की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं. यहां की सड़कों पर दो हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी.

 

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget