एक्सप्लोरर

मुंबई में स्कूली छात्रा से रिक्शा चालक ने की रेप की कोशिश, अकेला देख सुनसान बिल्डिंग में ले गया था

Mumbai Crime News: मुंबई के चेंबूर इलाके में एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का प्रयास करने वाले रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है.

Mumbai News: मुंबई के चेंबूर इलाके में रिक्शा चालक द्वारा स्कूली छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले में मुंबई की चेंबूर पुलिस ने अज्ञात रिक्शा चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा और पॉक्सो एक्ट (POCSO) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है.

चेंबूर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 22 जुलाई से 13 सितंबर के बीच की है. 13 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ कुर्ला में रहती है और चेंबूर के एक स्कूल में पढ़ती है. लड़की ने स्कूल जाने के लिए रिक्शा पकड़ा था, लेकिन रिक्शा चालक अकेले देख इसका फायदा उठाया,आरोपी पीड़िता को चेंबूर नाका के पास एक सुनसान इमारत में ले गया और उसके साथ रेप करने की कोशिश की.

सुनसान जगह ले जाकर पर रेप का प्रयास, फिर दी धमकी
जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा. घटना से लड़की काफी डर गई.जब मां ने लड़की के व्यवहार में बदलाव देखा तो उसने लड़की को भरोसे में लेकर उससे पूछा तो लड़की ने आरोपी रिक्शा चालक द्वारा उसके साथ किए गए गलत कामों के बारे में बताया.इसके बाद पीड़ित लड़की की मां नजदीकी चेंबूर पुलिस स्टेशन पहुंची और आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

कुछ दिन पहले भी मुंबई में ऐसी घटना सामने आई थी जब स्कूल जा रही एक लड़की के साथ ऑटो-रिक्शा चालक ने अश्लील हरकत की थी. स्कूल ले जाने के दौरान वह उसके नजदीक आया और उसे गलत तरह से छूने की कोशिश की. यह घटना बोरीवली इलाके में हुई थी जहां रिक्शा चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी. लड़की ने घटना की जानकारी परिजनों को दी थी. जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर अज्ञात रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र: नॉन-स्टेट बोर्ड अब ग्रेड नहीं बल्कि इस आधार पर करेगा मराठी का मूल्यांकन, 2025-26 सेशन के लिए नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?
'कांग्रेस में आना चाहते थे शिंदे', दावे पर उद्धव गुट ने क्या कहा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget