एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Update: मुंबई में 6 हजार से भी कम आए कोरोना के मामले, नए केसों में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

मुंबई में सोमवार को कोरोना के 6 हजार से भी कम नए मामले सामने आए, जो कि रविवार को आए मामलों से 24 प्रतिशत कम हैं. सोमवार को मुंबई में कुल 5,956 मामले सामने आए.

Mumbai Corona Update: मुंबई में कोरोना के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. मुंबई में सोमवार को कोरोना के 6 हजार से भी कम नए मामले सामने आए, जो कि रविवार को आए मामलों से 24 प्रतिशत कम हैं. सोमवार को मुंबई में कुल 5,956 मामले सामने आए.

वहीं बीते 24 घंटे में 15, 551 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर भी गए. इस ताजा आंकड़े के साथ मुंबई में अब कोरोना से रिकवर होने वालों का प्रतिशत बढ़कर 93 हो गया है. फिलहाल राज्य में एक्टिव मामलों की बात करें तो इस समय शहर में कुल 50,757 एक्टिव केस हैं. मौत की बात करें तो मुंबई में सोमवार को इस संक्रमण से 12 लोगों ने अपनी जान गंवाई. बीएमसी के मुताबिक सिटी में मौजूदा एक्टिव केसों में से 83 प्रतिशत केस ऐसे हैं जिनमें को भी लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है. 

रविवार की बात करें तो बीते करीब 13 दिन बाद मुंबई में कोरोना के मामले 10 हजार के आंकड़े से नीचे गए थे. मुंबई में रविवार को 7,895 नए मामले सामने आए थे. मुंबई में कोरोना के मामलों में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं आज करीब 24 प्रतिशत मामलों में कमी आई है. 

महाराष्ट्र में कोरोना केस में आई गिरावट

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 41,327 नए केस दर्ज किए गए. वहीं, बीते 24 घंटे में 29 लोगों ने अपनी जान गंवाई. साथ ही राज्य में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के भी कई मामले सामने आए. राज्य में ओमिक्रोन के 1738 नए मामले सामने आ आए. कोरोना केसों में गिरावट के साथ-साथ अब राज्य में इससे ठीक होने वाले मामलों में भी सुधार दिख रहा है. 

यह भी पढ़ें

Mumbai Covid19 Guidelines : UAE सहित दुबई से मुंबई आने वालों को राहत, BMC ने जारी किए नए निर्देश 

Coronavirus in Maharashtra : कोरोना के कहर ने छीना बचपन, महाराष्ट्र में 19, 000 से ज्यादा बच्चों ने खोये मां-बाप  

Maharashtra Corona Case Update: कोरोना के मामलों में आई कमी लेकिन Omicron ने बढ़ाई चिंता, जानें ताजा आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget