एक्सप्लोरर

Mumbai Weather Update: मुंबई में भारी बारिश, पेड़ गिरने से एक शख्स की मौत, कई इलाकों में जलभराव

Mumbai Monsoon: भारी बारिश और इसके अगले 4-5 दिनों तक जारी रहने की भविष्यवाणी के मद्देनजर, बीएमसी ने बुधवार को अपने अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र के तहत निचले इलाकों का दौरा करने के लिए कहा.

Mumbai Rains: भारी बारिश के कारण बुधवार (28 जून) को मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए, जिसके चलते अंधेरी भूमगित मार्ग (सबवे) को बंद करना पड़ा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उपनगर मलाड में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि मध्य और पश्चिमी रेलवे मार्गों पर लोकल ट्रेन यातायात लगभग सामान्य रहा, हालांकि ट्रेन कुछ मिनट की देरी से चल रही हैं.

मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर में ट्वीट किया कि डेढ़ से दो फुट पानी जमा होने के कारण अंधेरी सबवे को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. यातायात को एसवी रोड की ओर मोड़ दिया गया है. तीन मार्गों पर नगर निगम द्वारा संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) बसों को दहिसर पूर्व के केतकी पाड़ा की ओर मोड़ दिया गया है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के मुताबिक, मुंबई में बीते 24 घंटे में पेड़ गिरने की 26, शॉर्ट सर्किट की 15 और मकान ढहने या मकान का हिस्सा ढहने की पांच घटनाएं हुई हैं.

तेज वर्षा हो सकती है
पड़ोसी ठाणे शहर में भी बारिश हुई, जिससे जलजमाव हुआ और दीवार व मकान गिरने की घटनाएं हुईं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कौशल दोशी नामक 38 वर्षीय शख्स पश्चिमी उपनगर मलाड के मामलेदरवाड़ी जंक्शन पर एक पेड़ गिरने से घायल हो गया. उसे नगर निगम संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आईएमडी मुंबई ने  चेतावनी जारी की
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच क्रमश: 12.44 मिमी, 42.41 मिमी और 40.46 मिमी बारिश दर्ज की गई है. आईएमडी मुंबई ने सुबह साढ़े नौ बजे चेतावनी जारी की, जिसमें कहा गया कि मुंबई के साथ-साथ कुछ अन्य तटीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने का अनुमान है.

अधिकारियों ने कई  स्थानों का दौरा किया
नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति का आकलन करने के लिए बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में मीठी नदी तट, वर्ली में निर्माणाधीन तटीय सड़क और मुंबई के कुछ अन्य स्थानों का दौरा किया. शहर में पिछले दो-तीन दिन से भारी बारिश हो रही है, हालांकि बीएमसी ने एक जुलाई से 10 प्रतिशत जल कटौती लागू करने का फैसला किया है क्योंकि शहर को जल की आपूर्ति करने वाली झीलों में भंडार लगभग सात प्रतिशत तक कम हो गया है.

अधिकारियों ने कहा कि ठाणे में, महागिरी कोलीवाड़ा इलाके में मंगलवार शाम एक मंजिला चॉल का एक हिस्सा ढह जाने से 36 वर्षीय एक महिला घायल हो गई. भारी बारिश के कारण बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे चंदनवाड़ी इलाके में एक हाउसिंग सोसायटी की सुरक्षा दीवार गिर गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget