एक्सप्लोरर

Mumbai Rains Live: मुंबई में अगले 24 घंटों के लिए बारिश का रेड अलर्ट, कर्मचारियों को दफ्तर से जल्दी निकलने की इजाजत

Mumbai Rains Live Updates: मुंबई में मानसून 35 साल बाद इतनी जल्दी आया है, जिससे भारी बारिश हुई है. पुणे, नासिक और मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

Key Events
Mumbai Rains Live Updates Waterlogged Weather Forecast Maharashtra Monsson Thunderstorm BMC IMD  Mumbai Rains Live: मुंबई में अगले 24 घंटों के लिए बारिश का रेड अलर्ट, कर्मचारियों को दफ्तर से जल्दी निकलने की इजाजत
महाराष्ट्र की बारिश, लाइव अपडेट्स
Source : PTI

Background

Mumbai Rains Live Updates: महाराष्ट्र में 35 साल बाद ऐसा हुआ है, जब मानसून इतनी जल्दी आया हो. मानसून केवल जल्दी नहीं, बल्कि मूसलाधार भी आया है. पहले और दूसरे दिन ही महाराष्ट्र की बारिश ने नासिक, बारामती, पुणे और मुंबई का हाल बेहाल कर दिया. पुणे के दौंड में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. पुणे-सोलापुर महामार्ग पर स्थित स्वामी चिंचोली गांव में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया . इसी बीच, बारिश के कहर का एक दृश्य तब सामने आया जब इस मार्ग पर चल रही एक इनोव्हा कार पानी के तेज बहाव में बह गई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में कुछ घंटों तक भारी बारिश हुई. भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में विभिन्न ट्रेन की आवाजाही धीमी हो गई. मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, ‘‘उपनगरीय लोकल ट्रेन की आवाजाही जारी है, लेकिन कुछ स्थानों पर इनकी रफ्तार कम कर दी गई है.’’ 

यात्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली ट्रेन के देरी से चलने के संबंध में शिकायत की. लेकिन, पश्चिमी रेलवे ने दावा किया कि उसकी पटरियों पर पानी नहीं जमा हुआ है और उसके गलियारे पर ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है, हालांकि यात्रियों ने कुछ देरी की शिकायत की है. किंग्स सर्किल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ. 

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, द्वीप शहर में सबसे अधिक वर्षा नरीमन प्वाइंट फायर स्टेशन में दर्ज की गई. यहां 104 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसके बाद 86 मिलीमीटर बारिश के साथ ए वार्ड ऑफिस दूसरे स्थान पर रहा जबकि कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिलीमीटर और नगर मुख्यालय में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सुबह 10 बजे के आसपास बारिश में कमी आई, लेकिन आसमान बादलों से भरा रहा.

इससे पहले दिन में आईएमडी ने ‘नाउकास्ट’ चेतावनी जारी की थी, जिसमें मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना जताई गई थी. नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि आईएमडी मुंबई ने अगले 24 घंटों के दौरान महानगर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. 

18:48 PM (IST)  •  26 May 2025

Mumbai Rains Live Updates: एक ही बारिश में डूब गई मुंबई, लेंगे हिसाब- उद्धव ठाकरे

मुंबई में बारिश से बिगड़े हालात पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "एक ही बारिश में मुंबई डूब गई और मेट्रो के अंडरग्राउंड मार्ग में पानी घुसने से भ्रष्टाचार की पोल खुल गई. पिछले तीन सालों से मुंबई महानगरपालिका भाजपा और शिंदे गुट के हाथों में है, और इस दौरान जनता के पैसों की सिर्फ लूट हुई है. इसका हिसाब तो हम जरूर लेंगे, लेकिन आज मैं अपने शिवसैनिकों से अपील करता हूं सड़कों पर उतरिए और लोगों की मदद कीजिए."

17:28 PM (IST)  •  26 May 2025

Mumbai Rains Live Updates: मुंबई में तेज हवा चलने से कार पर गिरा पेड़

मुंबई में तेज हवा चलने से सीएसएमटी स्टेशन के परिसर पर पार्किंग में खड़ी कार पर पेड़ गिर गया, जिससे लोग बाल-बाल बच गए. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
महाराष्ट्र ATS का एक्शन, आतंकियों के वीडियो शेयर करने वाला ड्राइवर अरेस्ट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनियों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस किए सस्पेंड
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget