एक्सप्लोरर

Mumbai Rains: मुंबई में कल स्कूलों में छुट्टी का एलान, दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश

Mumbai Schools Closed: मुंबई शहर और उसके आस पास के इलाकों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. इसका असर यातायात और ट्रेन सेवाओं पर भी देखने को मिला है.

भारी बारिश के चलते मुंबई में स्कूलों में कल छुट्टी का ऐलान किया गया है. वहीं उपनगरीय ट्रेन सेवाओं और सड़क यातायात के प्रभावित होने के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को आदेश दिया कि मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्र में सरकारी कार्यालय समय से पहले बंद कर दिये जाएं ताकि कर्मचारियों को घर पहुंचने के लिए थोड़ा अधिक समय मिल सके. मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है. इस बारिश ने सड़क यातायात और उपनगरीय ट्रेन सेवाओं पर असर डाला है. उपनगरीय ट्रेन सेवाओं में मुख्यत: मध्य एवं हार्बर लाइन शामिल हैं. लाखों लोग अपने कार्यालय आने-जाने के लिए इन लाइनों का इस्तेमाल करते हैं.

मुंबई से सटे ठाणे जिले में भारी बारिश के चलते कल्याण-कसारा मार्ग पर ट्रैक बदलने वाला प्वॉइंट खराब हो गया, जिससे बुधवार दोपहर इस मार्ग पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. मध्य रेलवे ने यह भी बताया कि उसने कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को दिवा-पनवेल-कर्जत मार्ग और दौंड-मनमाड मार्ग पर भेज दिया है, इसके अलावा मुंबई और पुणे के बीच कुछ ट्रेन की यात्रा बीच में ही समाप्त कर दी गई है. 

Maharashtra: मुलाकात के दौरान उद्धव ठाकरे ने अजित पवार से कहा- 'खजाने की चाबियां आपके पास हैं इसलिए...'

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 40 मिनट पर प्वाइंट फेल होने से कल्याण-कसारा मार्ग पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं. ठाणे में अंबरनाथ और बदलापुर स्टेशनों के बीच रेल पटरियां पूरी तरह जलमग्न हो गई, जिससे कल्याण और खोपोली (रायगढ़ में) के बीच उपनगरीय सेवाएं सुबह 11 बजे से प्रभावित हैं. मानसपुरे ने कहा, ‍‘‘कल्याण-कसारा मार्ग पर ट्रेनें नहीं चल रही हैं.’’ 

इससे पहले दिन में अधिकारी ने कहा, ‘‘जलजमाव के कारण बदलापुर-अंबरनाथ मार्ग ट्रेनों के लिए सुबह 11 बजकर पांच मिनट से बंद है.’’ उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर पनवेल में ‘प्वाइंट में खराबी’ के कारण पनवेल-बेलापुर हार्बर मार्ग पर प्रभावित हुईं ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजे बहाल कर दी गईं. मध्य रेलवे दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से ठाणे के कसारा और रायगढ़ जिले के खोपोली तक मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करता है. इसके अलावा मध्य रेलवे सीएसएमटी से पनवेल (रायगढ़) और गोरेगांव (मुंबई) तक हार्बर लाइन पर भी उपनगरीय सेवाएं संचालित करता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
जेब में हाथ और सिर पर हुडी... 40 मिनट तक पुलिस की वैन रोके खड़ी रही यह लड़की, मुंबई प्रोटेस्ट की पावरफुल तस्वीर
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
'अगर दम है तो...', CJP आंदोलन को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget