एक्सप्लोरर

मानसून की बारिश में पानी-पानी हुई मुंबई, रेल्वे ट्रैक से लेकर सड़कें जाम, यातायात ठप

Mumbai Rains: मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. निचले इलाकों और रेलवे स्टेशनों पर जलभराव से यातायात बाधित है.

Maharashtra News: राज्य में मानसून की दस्तक के बाद सोमवार सुबह से मुंबई में जोरदार बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और कुछ घंटों तक तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. फिलहाल मुंबई शहर और उपनगरों में जोरदार बारिश हो रही है. बीते कुछ घंटों की बारिश के कारण पहले ही निचले इलाकों और रेलवे ट्रैकों पर पानी जमा हो गया है.

माटुंगा, मस्जिद बंदर जैसे रेलवे स्टेशनों पर पानी भर चुका है. मस्जिद बंदर स्टेशन पर पानी प्लेटफॉर्म की ऊंचाई तक पहुंच गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही कभी भी रुक सकती है. फिलहाल मध्य और हार्बर रेलवे की ट्रेनों में 20-25 मिनट की देरी हो रही है, जिससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जोरदार बारिश की वजह से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम है, जबकि ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एलबीएस रोड पर भांडुप, कांजूर और सायन इलाकों में भी जाम लग गया है.

बीएमसी युद्धस्तर पर जुटी
मुंबई में हो रही लगातार बारिश से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है. इस पर बीएमसी ने एक पोस्ट जारी कर बताया कि बारिश की स्थिति को देखते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य आवश्यक सेवाओं के अधिकारी और कर्मचारी फील्ड पर मौजूद हैं. बारिश के पानी के साथ बहकर आने वाला कचरा मैनहोल या नालों में न फंसे, इसके लिए सफाईकर्मी लगातार मेहनत कर रहे हैं. साथ ही दुर्गंध फैलने से रोकने और इलाकों को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

अंधेरी सबवे में पानी भरने से बंद
मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में पिछले आधे घंटे से हो रही तेज बारिश के कारण अंधेरी सबवे में 2 से 2.5 फीट तक पानी भर गया है. सबवे को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है. अंधेरी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया है और ड्राइवरों को गोखले ब्रिज का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. बीएमसी के कर्मचारी जनरेटर की मदद से पानी निकालने के प्रयास कर रहे हैं.

आपदा प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई
मुंबई में बारिश के चलते जिन इलाकों में पानी भर गया है, वहीं मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. संबंधित वॉर्ड ऑफिसों से संपर्क कर पानी निकालने के निर्देश दिए गए हैं. बीएमसी की टीम सुबह से ही कार्य में जुटी है ताकि जल निकासी और ट्रैफिक व्यवस्था बनी रहे.

अस्पताल में भरा पानी
केईएम अस्पताल परेल के ग्राउंड फ्लोर पर जलभराव हो गया है. इससे अस्पताल के बाल चिकित्सा देखभाल इकाई सहित कई विभाग प्रभावित हुए हैं, जहां इंच-गहरे पानी के कारण मरीजों और स्टाफ को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा है. यह घटना अस्पताल की बुनियादी ढांचे और आपातकालीन तैयारियों पर गंभीर सवाल उठाती है.

इससे पहले भी, अगस्त 2017 में, केईएम अस्पताल में भारी बारिश के चलते ग्राउंड फ्लोर के वार्डों में पानी भर गया था, जिससे लगभग 45-50 मरीजों को ऊपरी मंजिलों पर स्थानांतरित करना पड़ा था. यह स्थिति मुंबई के सार्वजनिक अस्पतालों की जल निकासी प्रणाली की कमजोरियों को उजागर करती है, विशेषकर मानसून के दौरान.

ये भी पढ़ें: Watch: बारिश के बाद दरिया बना मुंबई का अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, सामने आया वीडियो

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget