एक्सप्लोरर

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश और आंधी, विमान सेवा प्रभावित, होर्डिंग गिरने से 35 जख्मी, देखें वीडियो

Mumbai Rains News: मुंबई में बारिश और आंधी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया तो वहीं परिवहन सेवाओं पर भी इसका असर हुआ है. मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है.

Maharashtra News: मुंबई में भारी बारिश (Heavy Rain) और आंधी आई. इससे मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर विमान सेवा प्रभावित हुई हैं. कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें डाइवर्ट की गईं और समय में बदलाव किया गया है.  मुंबई मेट्रो के भी ठप होने की खबर है. ठाणे जिले के बदलापुर और वांगानी इलाके भी तेज़ हवाओं की चपेट में आ गए हैं.

तेज हवा से खुद को बचाने के लिए लोग अपने-अपने घरों की ओऱ दौड़े. मुंबई के घाटकोपर इलाक़े में हाईवे किनारे की बड़ी होर्डिंग गिर गई. इस हादसे में 35 लोग घायल हो गए हैं.

    • तेज़ हवाओं के चलते काफ़ी नुक़सान
    • जगह जगह बिजली के तार टूटे
    • बड़े होर्डिंग धराशायी हो गए
    • मुंबई एयरपोर्ट सेवा ठप
    • रेलवे सेवा प्रभावित
    • ठाणे के नज़दीक सेंट्रल रेलवे लाइन पर ओवर हेड वायर टूटने से रेलवे सेवा प्रभावित
    • जगह जगह पेड़ गिरने और पानी जमा होने की सूचना

मेट्रो के वायर पर गिरा बैनर
बारिश और आंधी का असर परिवहन सेवाओं पर भी पड़ रहा है. टैक्सी, ऑटो और अन्य वाहन चालक भी रास्ते पर रुक गए हैं. जबकि मेट्रो के ओवरहेड वायर पर बैनर गिरने से मुंबई मेट्रो बाधित हो गई है. तूफान के कारण बैनर गिरने से घाटकोपर-वर्सोवो मेट्रो एयरपोर्ट रोड स्टेशन पर मेट्रो रुक गई है. वहीं, प्रशासन इस बैनर को हटाने की कोशिश कर रहा है. घाटकोपर से वर्सोवा रूट पर चलने वाली यह मेट्रो मौके पर ही रुक गई है. ऐसे में यात्री एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ही फंस गए हैं. 

उड़ानों के समय में बदलाव
इस बीच इस तूफान से हवाई सेवा भी प्रभावित हुई है और कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया गया है. वहीं, कुछ उड़ानों के समय में बदलाव किया गया है. हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं जो इस बारिश का आनंद ले रहे हैं और अपनी खुशी का भी इजहार कर रहे हैं. यहां शाम के वक्त ही अंधेरे जैसे हालात हो गए हैं. वहीं, ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं जिसमें धूल भरी आंधी चल रही है. इस बदले हुए मौसम पर लोग मीम्स बनाकर सोशल मीडियो पर पोस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - Lok Sabha Elections: शरद गुट का आरोप- बारामती वाले EVM स्ट्रांग रूम में CCTV कैमरे बंद, अधिकारियों ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget