एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: मुंबई में बारिश का सितम, मौसम विभाग ने इन 10 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Mumbai Rain Alert: मुंबई और आसपास के इलाकों में अभी लोगों को बारिश से छुटकारा नहीं मिलेगा. मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. एहतियात के तौर पर स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं.

Mumbai Weather Report: मुंबई और आसपास के जिलों में मौसम विभाग द्वारा बारिश की अलर्ट के मद्देनजर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की है. मुंबई में और आसपास के जिलों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बुधवार को मुंबई और आसपास के ठाणे और पालघर जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे जलजमाव और यातायात संकट पैदा हो गया है.

स्कूल और कॉलेज बंद
इसको लेकर सीएम शिंदे ने गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में इस सप्ताह के दौरान और भारी बारिश की चेतावनी दी है.

रविवार तक भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने कहा कि महाराष्ट्र के कई जिलों सहित पश्चिमी भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी, कुछ क्षेत्रों में रविवार तक अलग-अलग इलाकों में 'भारी से बहुत भारी' बारिश होगी. आईएमडी मुंबई ने यह भी चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों में "कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश" की संभावना के साथ शहर और उपनगरों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस बीच, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्थिति को देखते हुए गुरुवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों के स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा की. 

महाराष्ट्र के 10 जिले ऑरेंज अलर्ट
क्षेत्रीय मौसम निकाय की अधिसूचना के अनुसार, महाराष्ट्र के 10 जिले आज (गुरुवार को) 'ऑरेंज' अलर्ट पर हैं. इनमें पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली और गोंदिया शामिल हैं; जबकि मुंबई सहित अन्य जिलों को गुरुवार के लिए 'येलो' अलर्ट पर रखा गया था. क्षेत्रीय मौसम निकाय ने शुक्रवार के लिए इनमें से पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी भी जारी की. इनमें पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे और सतारा शामिल हैं. इसमें आगे कहा गया है कि रायगढ़, रत्नागिरी और पुणे में अलग-अलग स्थानों पर रविवार तक 'भारी से बहुत भारी' बारिश होने की संभावना है.

महाराष्ट्र के अन्य जिलों को 'येलो' अलर्ट पर रखा गया
ठाणे को रविवार तक बचे हुए दिनों के लिए येलो अलर्ट पर रखा गया है. आईएमडी ने वीकेंड तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. महाराष्ट्र के अन्य जिलों में अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलदाना, चंद्रपुर, गढ़चिरौली गोंदिया, नागपुर, वाशिम शामिल हैं, जिन्हें रविवार तक 'येलो' अलर्ट पर रखा गया है. आईएमडी ने कहा कि इन क्षेत्रों में बिजली गिरने, तेज हवाओं और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Raigad Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन को लेकर राज ठाकरे ने किया था अलर्ट? MNS ने ट्वीट किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट
Goa Nightclub Fire: कलब में अग्निकांड को लेकर पुलिस का आया चौंकाने वाला बयान | Breaking | ABP News
West Bengal News: बंगाल में चुनावी जोर के बीच क्यों मचा धार्मिक शोर! | mamata
Indigo की उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी, 550 से ज्यादा फ्लाइट रद्द

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी! कहा- 'सलमान खान के साथ...'
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
वीकडेज में OTT पर रिलीज होंगी ये 14 नई फिल्में और शो, नोट कर लें किस तारीख को कौन सा देख पाएंगे
कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA पहला टी20, जानें मैच टाइमिंग समेत लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
'इस पर राजनीति न करें', इंडिगो संकट पर राहुल गांधी ने लगाया मोनोपॉली का आरोप तो भड़के राम मोहन नायडू
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
Eye Blackout Symptoms: आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
आंख के सामने अचानक छा जाता है अंधेरा, कहीं इन बीमारियों की शुरुआत तो नहीं?
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
सुप्रिया सुले से लेकर कंगना तक, बीजेपी सांसद के घर की शादी में एक मंच पर पक्ष विपक्ष ने लगाए ठुमके
Embed widget