एक्सप्लोरर

Mumbai: पत्नी से तंग आकर पुलिस कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी, सुइसाइड नोट में लिखा, 'घरेलू झगड़े...'

Mumbai Constable suicide: मुंबई में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने सेहत का हवाला देते हुए छुट्टी ली थी. वह कई दिनों से छुट्टी पर चल रहा था और फिर एक दिन उसकी खुदकुशी की जानकारी सहकर्मियों को मिली.

Mumbai News: मुंबई पुलिस के एक कॉन्स्टेबल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस कॉन्स्टेबल की पहचान विजय सालुंखे (Vijay Salunkhe) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसने घरेलू विवाद के कारण खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि सालुंखे का उसकी पत्नी के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था. विजय सालुंखे की उम्र 38 साल थी. वह बीते 15 दिनों से स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर था. उसके डिपार्टमेंट के लोगों को इस बात की बिल्कुल भनक नहीं थी कि वह इस तरह परेशान है और अपनी जान ले सकता है.

विजय सालुंखे  मुंबई के शाहुनगर पुलिस स्टेशन में तैनात था. 30 मई से तबियत खराब होने का हवाला देते हुए छुट्टी पर था. 14 जून को शाम साढ़े आठ बजे के करीब विजय ने मुंबई के सायन इलाके के प्रतीक्षा नगर स्थित अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने जब विजय के कपड़ों की तलाशी ली तब उसके पैंट से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें आत्महत्या की वजह का खुलासा हुआ.

अपने पीछे छोड़ा था सुइसाइड नोट
बताया जा रहा है कि उसने कथित रूप से पत्नी से तंग आकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस आगे की जांच कर रही है.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक विजय घरेलू झगड़ों से परेशान रहता था और इसलिए उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया.

परिवार के सदस्यों के बयान का इंतजार
अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि विजय सालुंखे के परिवार में और कौन-कौन रहता था. साथ ही उसके परिवार के किसी सदस्य का भी बयान सामने नहीं आया है. माना जा रहा है कि पुलिस इस संबंध में अब पत्नी से पूछताछ कर सकती है क्योंकि सुइसाइड नोट में विजय सालुंखे ने उसका नाम लिया है.

ये भी पढ़ें- किसानों की नाराजगी बनी महायुति के खराब प्रदर्शन की वजह? CM शिंदे के बाद अजित पवार ने कही यह बात

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget