एक्सप्लोरर

IPS देवेन भारती ने संभाली मुंबई पुलिस की कमान, कहा- 'हर नागरिक तक...'

Mumbai Police: देवेन भारती ने मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता पुलिस और आम नागरिकों के बीच की दूरियों को पाटना है.

Mumbai Police Commissioner: महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है. बुधवार शाम को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती ने मुंबई पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला. सेवानिवृत्त हुए पूर्व पुलिस आयुक्त विवेक फणसाळकर ने उन्हें गुलदस्ता देकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की.

कमिश्नर पद संभालने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए देवेन भारती ने कहा, "मेरी प्राथमिकता है कि शहर के अंतिम व्यक्ति तक पुलिस की पहुंच सुनिश्चित हो. पुलिस और आम नागरिकों के बीच जो भी दूरियां हैं, उन्हें पाटने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे."

'मुंबई पुलिस के पास विश्वस्तरीय तकनीक है'
देवेन भारती ने यह भी बताया कि साइबर क्राइम को लेकर पुलिस बेहद सतर्क रहेगी. उन्होंने कहा, "हमारा मकसद सिर्फ अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करके साइबर अपराध को रोकना भी है. साइबर क्राइम एक ऐसा क्षेत्र है जहां तकनीक का जितना इस्तेमाल बढ़ रहा है, उतना ही उसका दुरुपयोग भी हो रहा है." उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई पुलिस के पास विश्व स्तरीय तकनीक है, जिसका इस्तेमाल न केवल अपराधियों को पकड़ने बल्कि भविष्य में अपराध को रोकने के लिए भी किया जाएगा.

'अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है'
उन्होंने यह भी साझा किया कि मुंबई पुलिस अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है ताकि अपराध की निगरानी और अपराधियों की पहचान और तेज़ी से की जा सके.

' तब भी हम सजग थे और अब भी सजग हैं'
देवेन भारती ने कहा, "मैं उस समय भी मुंबई पुलिस का हिस्सा था जब पहलगाम में हमला हुआ था. तब भी हम सजग थे और अब भी सजग हैं." इससे यह साफ होता है कि उनकी नेतृत्व शैली अनुभव और सतर्कता दोनों का संतुलन लिए हुए है.

देवेन भारती की यह सोच कि "पुलिस को लोगों के और करीब लाना है" और "तकनीक को जनहित में प्रयोग करना है", आने वाले समय में मुंबई पुलिस को और प्रभावशाली व पारदर्शी बनाएगी.

ये भी पढ़ें: CM देवेंद्र फडणवीस की बेटी दिविजा ने 10वीं परीक्षा में किया कमाल, हासिल किए 92.6 फीसदी नंबर

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget