एक्सप्लोरर

दुबई से चल रहा था ड्रग्स नेटवर्क, मुंबई पुलिस ने किया पर्दाफाश, सलीम डोला का करीबी गिरफ्तार

Drugs Network Busted: मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम शेख लंबे समय से दुबई में छिपा हुआ था. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था.

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए ऐसा नेटवर्क तोड़ा है जो सीधे दुबई से संचालित हो रहा था. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सलीम शेख न केवल कुख्यात डी-गैंग के ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ा था, बल्कि सलीम डोला का बेहद करीबी सहयोगी भी था.

कुर्ला से शुरू हुई जांच, पहुंची दुबई तक

फरवरी 2025 में मुंबई के कुर्ला इलाके में पुलिस ने एक महिला को 641 ग्राम मेफेड्रोन, ₹12.20 लाख नकद और ₹1.5 लाख के गहनों के साथ पकड़ा था. पूछताछ में महिला ने बताया कि यह ड्रग्स उसे मिरा रोड के साजिद शेख उर्फ डैब्स से मिला था. इस खुलासे के बाद क्राइम ब्रांच ने साजिद को गिरफ्तार किया. उसके घर की तलाशी में पुलिस को 3 किलो एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग ₹6 करोड़) और ₹3.68 लाख नकद बरामद हुए. आगे की जांच में पुलिस को इस नेटवर्क के तार दुबई तक जुड़े हुए मिले.

सांगली में मिली ड्रग्स फैक्ट्री, ₹245 करोड़ का माल बरामद

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सांगली जिले के इरली गांव में ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही थी. पुलिस की छापेमारी में वहां से 122.5 किलो मेफेड्रोन (कीमत करीब ₹245 करोड़), ड्रग्स निर्माण के उपकरण और एक वाहन जब्त किया गया. इस कार्रवाई में अब तक 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया.

₹256 करोड़ की जब्ती, 15 आरोपी गिरफ्तार

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने कुल 15 लोगों (14 पुरुष और 1 महिला) को गिरफ्तार किया है. अब तक जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत ₹256 करोड़ से अधिक है, जिसमें शामिल हैं. 126 किलो मेफेड्रोन, ₹3.62 करोड़ नकद, सोने के गहने, वाहन और अन्य संपत्तियां हैं.

दुबई से गिरफ्तार होकर भारत लाया गया मास्टरमाइंड

मुख्य आरोपी मोहम्मद सलीम शेख लंबे समय से दुबई में छिपा हुआ था. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. हाल ही में यूएई पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर भारत लाया गया. मुंबई पुलिस ने 22 अक्टूबर 2025 को उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया, और अदालत ने उसे 30 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget