एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी से ठीक पहले खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट, आप भी जानें

Ganesh Chaturthi 27 August: गणेश चतुर्थी से ठीक पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है. हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई थी.

गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को है और इससे ठीक पहले देश की खिया एजेंसियों ने महाराष्ट्र के संवेदनशील इलाकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. इंटेलिजेंस इनपुट के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व त्योहार के दौरान राज्य में शांति भंग करने की कोशिश कर सकते हैं. मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक शांति बैठक भी की है.

सूत्रों का दावा है कि ये असामाजिक तत्व दो समुदायों के बीच अफवाह फैलाने, नफरत फैलाने और यहां तक कि दंगों की साजिश रचने की योजना बना रहे हैं. एजेंसियों को मिले इनपुट के बाद पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है.

संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर

सूत्रों के मुताबिक, गणपति आगमन से लेकर गणेश विसर्जन तक के पूरे त्योहार के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए है. खासतौर पर उन इलाकों पर फोकस रहेगा जिन्हें पहले से संवेदनशील माना जाता है.

सीएम ने की सुरक्षा समीक्षा बैठक

हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति और त्योहार के दौरान सुरक्षा को लेकर अहम बैठक की. बैठक में सुरक्षा एजेंसियों को सभी आवश्यक इंतजाम करने और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

मुंबई पुलिस की शांति बैठकें

मुख्यमंत्री की बैठक के बाद मुंबई पुलिस ने भी अलग-अलग समुदायों के धर्मगुरुओं और प्रमुख नागरिकों के साथ शांति बैठक (पीस मीटिंग) आयोजित की. बैठक का उद्देश्य त्योहार के दौरान आपसी भाईचारे को बनाए रखना और किसी भी तरह की अफवाह या गलत सूचना को फैलने से रोकना था.

सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें. साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है. गणेशोत्सव के दौरान लाखों भक्त देशभर से मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पहुंचते हैं.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget