एक्सप्लोरर

Mumbai: मुंबई के स्कूल में हत्या से सनसनी, आठवीं के छात्र ने ली दसवीं के स्टूडेंट की जान

Mumbai School murder: मुंबई के अहिल्यानगर के सीताराम सारड़ा स्कूल में आठवीं के छात्र ने क्रिकेट काे लेकर आपसी रंजिश में दूसरे स्टूडेंट की चाकू से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में आठवीं कक्षा के छात्र द्वारा दसवीं कक्षा के स्टूडेंट की हत्या से हड़कंप मच गया है. अहिल्यानगर के सर्जेपुरा इलाके में रहने वाले दोनों छात्र एक ही स्कूल सीताराम सारड़ा स्कूल में पढ़ते थे. सर्जेपुरा की गली में क्रिकेट खेलने को लेकर दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ था.

उसी रंजिश को दिल में रखकर आठवीं के छात्र ने स्कूल में ही दसवीं के छात्र पर पेट और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. विशेष बात यह है कि दोनों ही नाबालिग थे, इसलिए पुलिस ने 13 वर्षीय आठवीं कक्षा के छात्र को हिरासत में ले लिया.

क्रिकेट को लेकर दोनों के बीच हुआ था विवाद

यह पूरा मामला तब का है, जब एक दिन क्रिकेट को लेकर गली में ही दोनों छात्रों के बीच विवाद हुआ था. साथ ही यह भी पता चला है कि दोनों छात्रों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और पिछले साल मृतक छात्र के परिजनों ने जिले के तोफखाना पुलिस थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी.

बुधवार काे स्कूल में दोपहर लंच के दाैरान दसवीं का छात्र टिफिन खा रहा था, तभी वहां आठवीं का छात्र आया. आपस में दोनों की नजरें मिलीं और क्या देख रहा है. तभी बहस हाेते-हाेते दाेनाें के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया.

इसी दौरान आठवीं के छात्र ने आपने पास में रखा चाकू निकालकर उसके पेट और गर्दन पर वार कर दिया, जिससे दसवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने आठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच की जा रही है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर
मुंब्रा में चोरी हुआ 10 हजार लीटर पेट्रोल! पकड़ा गया टैंकर ड्राइवर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget