एक्सप्लोरर

शिरडी के साई बाबा मंदिर में दर्शन को लेकर बदले नियम, VIP के साथ आम भक्तों को भी मिलेगा फायदा

Shirdi Sai Baba: महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा संस्थान ने फैसला लिया है कि भीड़ के बीच सही व्यवस्था बनाने के लिए ब्रेक दर्शन शुरू किया जाएगा. इसमें वीआईपी के लिए दर्शन की सुविधा का समय निर्धारित किया.

Shirdi Sai Baba Temple: महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा के दरबार में भक्तों की भीड़ रहती है. देश-विदेश से हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. साई संस्था ने इन भक्तों के लिए बड़ा फैसला लिया है. साई मंदिर में ब्रेक दर्शन की शुरुआत हो रही है, जिसका फायदा जनरल दर्शन लाइन में लगने वाले भक्तों को मिलेगा.

वीआईपी के लिए दर्शन की सुविधा का समय निर्धारित 

साई बाबा संस्थान ने फैसला लिया है कि भीड़ के बीच एक सही व्यवस्था बनाने के लिए ब्रेक दर्शन शुरू किया जाएगा. इसमें वीआईपी और वीवीआईपी के लिए दर्शन की सुविधा का समय निर्धारित किया गया है. श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के वर्तमान सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) गोरक्ष गाडीलकर ने फैसले की जानकारी दी.

सीईओ गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि साई मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों में वीआईपी और वीवीआईपी भक्त भी रहते हैं. वीआईपी साई भक्तों के लिए भी दर्शन की व्यवस्था दिनभर रहती है. वीआईपी दर्शन के समय जनरल दर्शन वाले भक्तों की लाइन को रोकना पड़ा है. ये भक्त दो-तीन घंटे तक इंतजार करते रहते हैं, जिससे उन्हें दर्शन सही से नहीं हो पाते हैं. वीआईपी भक्त भी सही से दर्शन नहीं कर पाते हैं.

वीआईपी भक्तों के लिए 'ब्रेक दर्शन' की सुविधा शुरू

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया, "फिलहाल वीआईपी भक्तों के लिए 'ब्रेक दर्शन' की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया गया है. सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दोपहर में ढाई बजे से साढ़े 3 बजे तक और रात को 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक वीआईपी भक्त दर्शन कर सकेंगे. जनरल दर्शन लाइन इस दौरान जारी रहेगी." उन्होंने बताया कि वीवीआईपी और दान करने वाले भक्तों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है. इन भक्तों को 'ब्रेक दर्शन' से छूट रहेगी.

गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि भक्तों की मांग थी कि जनरल दर्शन लाइन में 2-3 घंटे इंतजार करते हैं और फिर भी दर्शन सही से नहीं होते हैं. ये नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि 'ब्रेक दर्शन' के फैसले से जनरल लाइन में लगने वाले और वीआईपी भक्तों को भी फायदा मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sarva Pitru Amavasya 2026: श्राद्ध करना रह गया? 10 अक्टूबर को क्या करें
10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या: श्रद्धा और विश्वास के साथ विदा होंगे पितर, जानें महत्व, विधि और कथा
Aaj Ka Panchang 6 October 2026: इंदिरा एकादशी आज, रात में तिथि खत्म होने पर भी सुबह ही होगा पारण
Aaj Ka Panchang 6 October 2026: इंदिरा एकादशी आज, रात में तिथि खत्म होने पर भी सुबह ही होगा पारण
पितृ पक्ष में नौकरी या नए बिजनेस का मौका मिले तो क्या छोड़ दें?
पितृ पक्ष में नौकरी मिली या बिजनेस का मौका आया, तो क्या जाने दें?
आज का मीन राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से संतान होगी अत्यंत बुद्धिमान, सर्वार्थसिद्धि योग से पैतृक बिजनेस की बागडोर
आज का मीन राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से संतान होगी अत्यंत बुद्धिमान, सर्वार्थसिद्धि योग से पैतृक बिजनेस की बागडोर

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'
अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की
पहले टी20 में वेस्टइंडीज के 3 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, चल गए तो टीम इंडिया की हार पक्की
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
राजस्थान: पंचायती चुनाव का बदला कार्यक्रम, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग
राजस्थान: पंचायती चुनाव का बदला कार्यक्रम, धनतेरस पर नहीं होगी वोटिंग
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget